Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

Updated on Thursday, June 27, 2024 09:10 AM IST

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का स्मृति चिन्ह किया भेंट

 
चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने आज बुधवार को अपने परिवार सहित संसद भवन, नई दिल्ली में भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप की प्रतिमा भेंट की। भगवान श्री कृष्ण का विराट रूप क्या है ? महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन का मोहभंग करने के लिए श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश और अपना वह विराट अर्थात विशाल रूप दिखाया जिसमें भगवान के अनेकों सर, अनेकों हाथ, और जगत व्यापक स्वरूप था। जिसमें महाभारत युद्ध का पूरा का पूरा प्रांगण दिख रहा था और एक एक कर के शूरवीर योद्धा भगवान के कालरूपी मुख में समा रहे थे। सूर्य चंद्र जिनके मुकुट पर शोभायमान थे, अनेक शस्त्रों और शास्त्रों से सुसज्जित वो विश्वरूप बहुत ही तेजोमय था जिसके तरफ अर्जुन देख भी नहीं पा रहे थे।

इस दौरान लेडी गवर्नर बंडारु वसंथा, उनकी बेटी बंडारु विजयालक्ष्मी, दामाद डॉ. बी जिग्नेश रेड्डी,  बंडारु शिवशंकर और दोनों नातिन ने भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल की दोनों नातिन सुश्री यशोधरा रेड्डी और सुश्री वेदांशी रेड्डी ने प्रधानमंत्री को ’’माँ से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया’’ और ’’आज दिल पे हाथ रख के ये कसम ले हम सभी, न झुकेगा देश अपना न झुकेंगे हम कभी’’ ये दो गीत गाकर सुनाए। जिससे खुश होकर प्रधानमंत्री ने दोनों को उपहार स्वरूप चॉकलेट दी व दुलार किया।

उन्होंने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने हरियाणा के ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व विकासात्मक पृष्ठभूमि पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।
 
 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X