Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंचकूला मेडिकल कॉलेज में दाखिले की तैयारी, 100 सीटों पर होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

Updated on Wednesday, June 26, 2024 10:15 AM IST

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा
घग्गर से सटे सेक्टर 32 में एचएसवीपी 650 करोड़ से बनाएगा भव्य इमारत
सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल में इसी सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं


पंचकूला- पंचकूला में डॉ. मंगल सेन के नाम पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के लिए 500 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल का प्रयोग किया जाएगा। लैबोरेट्री और लेक्चर हॉल के लिए भवन देखने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी अगले एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के पूछने पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि एमबीबीएस के लिए शीघ्र शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के तहत इस मेडिकल कॉलेज में भी दाखिले होंगे।


गौरतलब है कि घग्गर से सटे सेक्टर 32 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) करीब 30 एकड़ भूमि पर 650 करोड़ रुपए की लागत से भव्य इमारत बनाएगा। इमारत का निर्माण पूरा होने तक सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस नागरिक अस्पताल को नर्सरी के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष ही तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कॉलेज के लिए भूमि देने तथा एचएसवीपी द्वारा इसके निर्माण के लिए मंजूरी दे चुके हैं।


बता दें कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अरसे से पंचकूला में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लगातार बात करते रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की तमाम साइटों का ब्योरा लेकर विस अध्यक्ष के साथ बैठक करने पहुंचे।


अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अधिकतर मापदंडों पर खरा उतर रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता, तब तक यहां कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।


बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि एचएसवीपी ने सेक्टर-32 में मेडिकल कालेज बनाने के लिए 30.20 एकड़ भूमि पहले ही चिन्हित की हुई है। एचएसवीपी ही इस पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगा। यह भूमि माजरी चौक से पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते वक्त घग्गर पुल पार कर बायीं ओर मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।


गौरतलब है कि 10 अप्रैल 2022 को पंचकूला में आयोजित जन विकास महारैली में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही विस अध्यक्ष इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कालेज पंचकूला की बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके बनने से पूरे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहेगी। इससे जहां लोगों को उच्च स्तर की चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होगी, वहीं चंडीगढ़ पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 का बोझ भी कम होगा।


बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा, महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. आरके पूनिया, पंचकूला के डीसी डॉ. यश गर्ग समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X