Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अपने बच्चों को लीगल तरीके से वीजा लगवाकर ही भेजें विदेश, डंकी व अन्य माध्यमों से सुरक्षा हो जाती है खत्म - डा. यश गर्ग

Updated on Wednesday, June 26, 2024 10:10 AM IST

शिविर में मौके पर समाधान- रामकुमार की पत्नी को पीपीपी से हटाया, सुरेश शर्मा की अविवाहित पैंशन की शुरू

उपायुक्त ने शिविर में आई सभी 109 शिकायतों के समाधान करने के सम्बन्धित अधिकारियों को दिए निर्देश

पंचकूला, 25 जून - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए लीगल तरीके से वीजा लगवाकर ही विदेश भेजना चाहिए। डंकी व अन्य माध्यमों से बच्चों की सुरक्षा खत्म हो जाती है। वहीं जब किसी भी कारण से विदेश नहीं जा पाते तो उनसे पैसे निकलवाने के लिए परेशानी होना पड़ता है।
डा. यश गर्ग आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान राजबीर की शिकायत पर बोल रहे थे। मंगलवार को समाधान शिविर में 109 शिकायतें आईं। उपायुक्त ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए सम्बन्धित विभागों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए। राजबीर ने बताया कि बेटे को बाहर भेजने के लिए गांव ही एक व्यक्ति को पैसे दिए थे, उसने ना तो बेटे को विदेश भेजा और ना ही पैसा लौटा रहा है। उपायुक्त ने मामले की जांच पुलिस विभाग को सौंपी।
उपायुक्त ने सेक्टर-3 निवासी सुरेश शर्मा की वेरीफिकेशन करवाकर समाधान शिविर में अविवाहित पैंशन लाभ शुरू करवाया। जून महीने की पैंशन सुरेश के अकाउंट में जुलाई माह में आनी शुरू हो जाएगी। दूसरे मामले में खड़ग मंगोली निवासी दलीप कुमार की आयु वेरीफाई करके बूढापा पैंशन शुरू करवाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को भेजा।

 


डा. यश गर्ग ने सेक्टर-21 पंचकूला निवासी रामकुमार की शिकायत का समाधान शिविर में मौके पर ही निपटारा करवाया। रामकुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की जनवरी में मृत्यु हो गई थी, जिसको परिवार पहचान पत्र से हटाया जाना था।
उपायुक्त ने राजवीर की शिकायत पर एचएसवीपी आधिकारी को निर्देश दिए कि दुकान तोड़ने के पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करें। राजवीर ने शिकायत में बताया कि एचएसवीपी ने समय से पहले उसकी दुकान तोड़ दी। उसके पास लाइसेंस नंबर सहित अन्य डॉक्यूमेंट होने के बावजूद भी उपरोक्त कार्रवाई की गई। अन्य मामले में सेक्टर-25 निवासी राज सिंह ने बताया कि उसकी आधा एकड़ जमीन को एचएसवीपी विभाग ने सेक्टर-21 के लिए एक्वायर किया था। पहले तो उसको ड्रा में शामिल नहीं किया। कोर्ट केस केस बाद जब ड्रा में शामिल किया तो 6 महीने के बाद भी अलाॅटमेंट लेटर नहीं दिया। उपायुक्त ने एचएसवीपी के अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
डा. यश गर्ग ने बिजली विभाग को गांव कुडी निवासी जीत सिंह की शिकायत पर बिजली का पोल हटवाने के निर्देश दिए। अन्य मामले में प्रेम राणा ने शिकायत में बताया कि उसने जुलाई 2023 में बिजली का कनेक्शन लिया था। कनेक्शन मिल गया लेकिन उसको अभी तक शुरू नहीं किया गया। उपायुक्त ने विभाग को कनेक्शन चालू करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सुरजपुर निवासी जितेन्द्र कुमार की शिकायत पर सीईओ के नेतृत्व में मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जितेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ आकर उपायुक्त को शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान गांव में डंगा लगाया गया था। इसके बाद गांव कोे बाढ़ से बचाने के लिए 1100 फीट डंगा और लगाया जाना था। उसकी बजाए पिछले साल वाले डंगा पर ही खाना-पूर्ति की जा रही है।
डा. यश गर्ग ने सरकपुर पंचायत की शिकायत पर जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को आंगनवाडी व स्कूल की चारदीवारी के निर्माण करवाने के लिए निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, डीडीपीओ राजन सिंगला, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X