Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद मेजर संदीप सागर के 25वें बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Updated on Wednesday, June 26, 2024 10:08 AM IST

मेजर संदीप सागर चौक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया सेल्यूट

शहीदों की शहादत से मिली हमें आजादी- ज्ञानचंद गुप्ता

शहीद मरते नहीं बल्कि हो जाते है अमर-विधानसभा अध्यक्ष


पंचकूला - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज शहीद मेजर संदीप सागर के 25 वें बलिदान दिवस पर मेजर संदीप सागर चौक सेक्टर-8-17 पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व सेल्यूट किया।

इस अवसर पर शहीद मेजर संदीप सागर की बहन अंजलि मडिया व बहनोई राजेश मडिया, रिटायर्ड ले0 कर्नल ए. के राॅय, कर्नल एस ओम सिंह, कर्नल ए. के पोपली, बी एस राठी व जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल नरेश, सुबेदार मेजर हरेंद्र सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों व सीएलडीएवी स्कूल के अध्यापकों ने शहीद मेजर संदीप सागर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 


ज्ञानचंद गुप्ता ने ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा’ से अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि वे शहीद की माता रक्षा सागर को शत-शत नमन् करते हैं जिन्होंने ऐसा वीर सपूत को जन्म दिया, जिसने इतनी छोटी सी उम्र में देश के लिए अपनी शहादत दी। शहीद संदीप सागर पर प्रदेश व पंचकूला के लोगों को गर्व है। शहीद मेजर देश के महान सपूत है, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में आज ही के दिन 1999 में आॅपरेशन विजय के दौरान जम्मू-कश्मीर राजौरी, के नौशेरा सब सेक्टर में दुश्मनों के साथ लौहा लेते हुये अपने प्राण न्यौछावर किये थे। श्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे वीर सपूत, जो देश के लिये मर मिटते है, वो मरते नहीं बल्कि अमर हो जाते है।

 गुप्ता ने कहा कि वे शहीद मेजर संदीप सागर के पिता स्वर्गीय हरबंस सागर व माता रक्षा सागर को नमन करते है, जिन्होंने शहीद मेजर संदीप जैसे देशभक्त बेटे को जन्म दिया और जिसने जवानी में देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

 


गुप्ता ने कहा कि शहीद मेजर संदीप सागर देश का एक वीर सपूत था और उसकी शुरू से ही इच्छा थी कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। चार वर्षों तक देश की सरहदों पर गर्मी, सर्दी, बरसात की परवाह किये बिना देश की सेवा की और एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। आज वे उन सभी वीर सैनिकों को भी सलाम करते है, जो माईनस 40 डिग्री तापमान और तपती गर्मी में सरहदों पर डटे रहकर देश की रक्षा कर रहे है ताकि हम यहां चैन की नींद ले सके। उन्होंने कहा कि देश के हजारों ऐसे जवान हैं जिन्होंने छोटी से उम्र में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। शहीद ए आजम भगत सिहं, लाला लाजपत राय, सुखदेव, राजगुरू, मदन लाल ढींगरा, करतार सिंह सराभा जैसे शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है।

इस अवसर पर शहीद मेजर संदीप सागर की बटालियन जाकली के जवानों ने सूबेदार अश्वनी के नेतृत्व में शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इस अवसर पर सीएल डीएवी स्कूल की अध्यापक ने देशभक्ति की कविता प्रस्तुत कर सबको प्रेरित किया। माधव पाठक ने देशभक्ति पूर्ण गीत से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर 16 इंजीनियर रेजिमेंट वेस्टन कमांड के लेफ्टीनेंट अजहर व वसीम की टीम ने शहीद मेजर संदीप सागर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पार्षद सोनिया सूद, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-8 के प्रधान एनके शर्मा, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-8 के पूर्व प्रधान  आर पी मल्होत्रा, शहीद मेजर संदीप सिंह के परिवार से डीएवी काॅलेज चंडीगढ़ की पूर्व प्रिंसीपल  सुभाष मड़िया, होम साईस काॅलेज चंडीगढ़ की पूर्व प्रिंसीपल  कविता मडिया, उदय मडिया, माधव अरोड़ा, गौरव, सौरभ, सोनू, अलका सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मेजर संदीप सागर को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X