Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

एलन चंडीगढ़ ने किया करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान

Updated on Wednesday, June 26, 2024 10:02 AM IST

करगिल विजय के 25वें वर्ष के तहत एलन चंडीगढ़ का शौर्य वंदन
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के 40 शहीदों के परिजनों का सम्मान
परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव हुए शामिल

पंचकूला - देश आगे बढ़ रहा है, क्योंकि हम सुरक्षित हैं। कोई हैं जो हमारी सुरक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगाकर हमें खुली हवा में जीने की आजादी दे रहे हैं। इस बलिदान को याद रखते हुए आइए, हम भी दूसरों के लिए जीना सीखे। अपने परिवार के साथ समाज और देश की सेवा का जज्बा मन में रखें, तभी जीवन सार्थक होगा। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव ने यह बात मंगलवार को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ की ओर से आयोजित शौर्य वंदन कार्यक्रम में शहीदों परिवारों के सम्मान के दौरान कही।

 

समारोह में विद्यार्थियों को सीख देते हुए कैप्टन योगेन्द्र ने कहा कि सेना का सम्मान देश का सम्मान है, जिस तरह एक योद्धा देश के लिए लड़ता है ठीक उसी तरह एक विद्यार्थी को भी देश को आगे ले जाने के लिए संकल्पित रहना चाहिए। पढ़ाई में भी टारगेट लेकर उसकी प्राप्ति के लिए पूरे प्रयास होने चाहिए।

एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चंडीगढ़ में करगिल विजय के 25वें वर्ष के तहत शौर्य वंदन कार्यक्रम इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के 40 शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इनमें काँगड़ा, पालमपुर, फतेहाबाद, करनाल, कुरूक्षेत्र, नंगल, रोपड़, लुधियाना, बिलासपुर, पठानकोट, मानसा, संगरूर, पटियाला, अंबाला, शिमला, सिरमौर, मंडी, हमीरपुर के निवासी शहीदों के परिजनों को 11-11 हजार के चेक, सम्मान पत्र सौंपे गए।

 

इस दौरान शहीदों के परिजनों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कई बार ऐसे क्षण भी आए जब हर किसी के आंख में आंसू आ गए। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने खड़े होकर शहीदों के सम्मान में तालियां बजाई और परिजनों को सेल्युट किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलन के निदेशक डॉ. नवीन माहेश्वरी ने शहीदों को नमन करते हुए परिजनों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि एलन करियर इंस्टीट्यूट अपने सामाजिक सरोकार निभाने में आगे रहता है। करगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शौर्य वंदन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हम शिक्षा के साथ संस्कार देने में विश्वास रखते हैं। एक सैनिक के जीवन से विद्यार्थी बहुत कुछ सीख सकते हैं। मुख्यरूप से देने का भाव सीखना है, जिस तरह एक सैनिक देश के लिए जान देता है, उसी तरह एक विद्यार्थी को देश को आगे लाने के लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इस अवसर पर एलन के जोनल हेड सदानंद वाणी व अन्य सीनियर फैकल्टीज मौजूद रहे।

 

इन शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान:
कार्यक्रम में शहीद ब्रिजेन्द्र सिंह, शहीद ब्रह्म दास, शहीद लखबीर सिंह, शहीद राकेश कुमार, शहीद सौरभ कालिया, शहीद सुरतजीत सिंह, शहीद विक्रम बत्रा, शहीद योगेन्द्र सिंह, शहीद मनोहरलाल, शहीद गुलाब सिंह, शहीद राजबीर, शहीद संजीव कुमार, शहीद अमोल कालिया, शहीद गोपाल सिंह, शहीद जसविंदर सिंह, शहीद पुरषोत्तम लाल, शहीद सुखचैनदीप सिंह, शहीद विक्रम सिंह, शहीद अश्वनी कुमार, शहीद राजकुमार, शहीद विजय पाल, शहीद हरीश पाल, शहीद रनबीर सिंह, शहीद बूटा सिंह, शहीद दर्शन सिंह, शहीद गुरमेल सिंह, शहीद गुरमेल सिंह (2), शहीद निर्मल सिंह, शहीद रसविंदर सिंह, शहीद पवन कुमार, शहीद अनन्तराम, शहीद कल्याण सिंह, शहीद कुलविंदर सिंह, शहीद यशवंत सिंह, शहीद गुरदास सिंह, शहीद खेमचंद, शहीद नरेश कुमार, शहीद पूरण चंद, शहीद राजकुमार, शहीद सरवन कुमार के परिजन शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X