Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

रास्ते पर कब्जाकर निर्माण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करो - डा. यश गर्ग

Updated on Monday, June 24, 2024 21:48 PM IST

उपायुक्त के निर्देश पर ममता, चम्पा की शिकायत का मौके पर हुआ निवारण, अब बनेंगे आयुष्मान व राशन कार्ड

उपायुक्त ने आज समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों की करी सुनवाई

पंचकूला - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने रिटायर्ड कैप्टन यशपाल सिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गांव बागवाली में रास्ते पर कब्जाकर निर्माण करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के डीडीपीओ को निर्देश दिए। उपायुक्त आज लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे।
उपायुक्त ने बागवाली निवासी रिटायर्ड कैप्टन यशपाल सिंह की शिकायत पर कानूनगो के माध्यम से रास्ते की निशानदेही करवाने के लिए निर्देश दिए थे। कानूनगो की रिपोर्ट में रास्ते पर कब्जाकर निर्माण होता हुआ पाया गया। प्रशासन द्वारा रास्ते पर निर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। फरियादी की दोबारा से शिकायत आई कि निर्देश के बावजूद भी ग्रामीण निर्माण कार्य को निरंतर कर रहा है। ऐसे में उपायुक्त ने जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को ग्रामीण के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए निर्देश दिया।
डा. यश गर्ग ने राकेश की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को इंतकाल दर्ज करवाने और देरी होने की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। राकेश ने आरोप लगाया कि वो दो साल से इंतकाल दर्ज करवाने के लिए चक्कर लगा रहा है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत भोज कोटी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि गांव में अभी पानी के टैंकर भेजें जाए और शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शिकायत में पंचायत ने बताया कि गांव के 200 लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। दो साल पहले गांव में बूस्टर तैयार किया गया है, टैंक बन चुका हैं, पाइप लाइन डल चुक हैं। एक छोटा टुकड़े के कारण सप्लाई रूकी हुई है।

पेंशन, आय समेत कई शिकायतों के मौके पर हुए समाधान
उपायुक्त ने विश्वकर्मा काॅलोनी पिंजौर निवासी ममता की शिकायत पर उसके परिवार पहचान में व्यवसाय बदलने के निर्देश दिए। इससे उसकी आय भी दुरूस्त हो गई। अब ममता का राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनना तय हो गया। इसी तरह सेक्टर-28 आशीयाना निवासी चम्पा की शिकायत पर उसके पीपीपी आईडी की आय दुरूस्त कर सभी लाभ दिए जाने सुनिश्चित किए गए। डा. यश गर्ग ने इंद्रपाल, शकुंतला की आयु वेरीफाई करवाकर उनकी बूढ़ापा पेंशन शुरू करवाई गई।

पीने के पानी की सप्लाई करने के निर्देश
उपायुक्त ने गांव खोलमोला के सरपंच जगतार सिंह की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग को गांव में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही मोटर खराब होने पर बैकअप का प्रबन्ध करने को कहा ताकि भविष्य में ग्रामीणों को 4-4 दिनों तक मोटर ठीक होने का इंतजार ना करने पड़े। साथ ही बिजली विभाग को जंगल की बजाए सड़क के साथ-साथ बिजली के खंभों को लगाने के निर्देश दिए।
डा. यश गर्ग ने गांव जाखडी के ग्रामीणों की शिकायत पर कम वोल्टेज की समस्या का दूर करने के निर्देश दिए। गांव गढ़ी कोटाही निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर ड्रोन सर्वे करवाने के लिए निर्देश दिए।

पुलिस को सौंपी मामले की जांच
उपायुक्त ने सेक्टर-21 पंचकूला निवासी प्रतीक शर्मा की शिकायत पर पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ कबूतरबाजी का केस दर्ज किया जाए। शिकायत में धोखे से 9 लाख रूपये लेकर विदेश नहीं भेजने के आरोप लगाए हैं। अन्य मामले में शेरसिंह की शिकायत पर प्लाट का ड्रा करने की एवेज में धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए।
डा. यश गर्ग ने राजकुमारी की शिकायत पर पड़ोसियों के खिलाफ आज ही संज्ञान लेने के निर्देश दिए। शिकायत में महिला ने बताया कि पड़ोसी रोजाना शाम को शराब पीकर उन्हें परेशान करते हैं। खुद के गेट के साथ उसकी दीवार तक को नुकसान पहुंचा दिया।
उपायुक्त ने प्रमोद कुमार की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। शिकायत में आरोप लगाया कि एक युवक ने उसकी बेटी को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान कर रहा है। धोखे से उसके खाते से पैसे भी निकाले लिए। शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन समीर शर्मा समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X