Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हर वंचित, जरूरतमंद को घर व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य- यश गर्ग

Updated on Monday, June 24, 2024 21:47 PM IST

543 परिवारों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ड्रा से प्लाट अलाट

पंचकूला के लिए गौरव जिन लोगों ने राशि जमा करवाई उनको प्लाट अलाट

पंचकूला - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पंचकूला में कालका व पिंजौर के गरीब परिवारों को सैक्टर 28 में 543 प्लाट ड्रा के माध्यम से आवंटित किए गए है। अब इन प्लाटों पर गरीब परिवार अपने भव्य एवं शानदार पक्के मकान बना सकेंगे। उपायुक्त डा. यश गर्ग आज सैक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष आॅडिटोरियम में पात्र परिवारों के लिए प्लाटों का ड्रा निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर वंचित और जरूरतमंद को घर व मूलभूत सुविधाएं वरियता के आधार पर उपलब्ध करवाना है। इसी कड़ी में सरकार पात्र लाभान्वितों को प्लाॅट वितरण कर सहायता प्रदान कर रही है।


डा. गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री शहर आवास योजना, हांउसिंग फाॅर आल विभाग के माध्मय से क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत जिला में 13 घुमंतु जाति परिवारों, 60 विधवाओं, 273 अनुसूचित जाति के परिवारों तथा 197 अन्य परिवारों को प्लाट अलाट किए गए है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 13 सितम्बर से 19 अक्तूबर 2023 तक 1216 जरूरतमंद परिवारों ने आवेदन किया था। इसके बाद एक फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक 543 परिवारों ने सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए 10-10 हजार रुपए की राशि जमा करवाई। उन सभी परिवारों को ड्रा के माध्यम से प्लाट अलाट किए गए है।


उपायुक्त ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों की आय सत्यापित की गई है उन्हें प्लाट देने का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश के 14 शहरों में यह योजना लांच की गई है जिनमें 2.89 लाख आवेदकों ने फ्लेट व प्लाट के लिए रजिस्टर्ड करवाया। इनमें से 1.51 लाख आवेदकों ने प्लाट व 1.39 लाख व्यक्तियों ने फ्लेट के लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि 14 शहरों में 57003 आवेदनों में 24757 आवेदकों ने प्लाट के लिए रजिस्टर्ड करवाया।


डा. गर्ग ने बताया कि अब तक प्रथम चरण में इन शहरों में 15250 आवेदकों के लिए उपलब्ध एचएसवीपी, हाउसिंग बोर्ड की भूमि प्लाॅट के लिए रजिस्टर्ड की गई। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि जिन लोगों ने दस हजार रुपए की राशि जमा करवाई, उन सभी को ड्रा कर प्लाट नम्बर सहित जारी कर अलाट दिए गए है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। अब इन पात्र परिवारों को 26 जून को जगाधरी में आयोजित समारोह में प्रोविजनल अलाटमेंट लेटर जारी किए जाएगें।


इस प्लाट ड्रा के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया जिस पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर हस्ताक्षर किए। इनमें तिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम कालका लक्षित सरीन, कार्यकारी अधिकारी एचएसवीपी मानव मलिक, नगराधीश मन्नत राणा, चीफ इंजीनियर हाउसिंग बोर्ड राजीव शर्मा, तहसीलदार विवेक गोयल, डीआईओ सतपाल कौशिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X