मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत खन्ना ने हमेशा अपनी फिटनेस को प्राथमिकता दी है। चाहे वह अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कितनी भी व्यस्त क्यों न हों, वह कभी भी अपनी फिटनेस को नहीं छोड़ती हैं, जो वाकई एक बहुत ही सराहनीय गुण है। जिम में कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज़ से लेकर कोर मसल ट्रेनिंग तक, चाहत अपने फिटनेस लक्ष्यों के लिए इन सभी को संतुलित करने में विश्वास करती हैं।