Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का भव्य मुहूर्त

Updated on Wednesday, June 11, 2025 11:45 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रा. लि. के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का मुहूर्त मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया, जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।
 
इस खास मौके पर रॉनी रॉड्रिग्स के बेटों, चार्ल्स और काडेन का 11वां जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया। होटल सहारा स्टार में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र, अरबाज खान, विद्या मालवाडे, उदित नारायण, दिलीप सेन, राजपाल यादव, सोनू बगगड़, गणेश आचार्य, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, कंगना शर्मा, दीपक तिजोरी, चीता यज्ञेश शेट्टी सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का शानदार संचालन अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने किया। सभी अतिथियों ने चार्ल्स और काडेन को ढेरों शुभकामनाएं दीं, जो किसी राजकुमार की तरह लग रहे थे।
 
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मेहमानों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया गया। रॉनी रॉड्रिग्स ने अपने पुत्र मार्टिन के साथ फिल्म का क्लैप देकर मुहूर्त किया। खास बात यह रही कि रॉनी ने इस फिल्म की कहानी और गीत भी खुद लिखे हैं।
 
पीबीसी मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन साबिर शेख कर रहे हैं। कीर्ति कदम एसोसिएट प्रोड्यूसर, निसार अख्तर लेखक, दिलीप सेन संगीतकार, नौशाद प्रकर डीओपी, मोहन बगगड़ एक्शन डायरेक्टर, हिमांशु झुनझुनवाला एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एकता जैन कास्टिंग डायरेक्टर हैं। फिल्म का एक गीत उदित नारायण ने गाया है, जिसे उन्होंने मंच पर लाइव गाकर सुनाया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
महान अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “‘मैंने प्यार किया फिर से’ एक मिक्स वेज फिल्म जैसी है—हर स्वाद और मनोरंजन से भरपूर। रॉनी रॉड्रिग्स और उनकी टीम को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। अरबाज खान के साथ पहले 'प्यार किया तो डरना क्या' में मज़ा आया था, और अब इस नई फिल्म में फिर से साथ आकर खुशी हो रही है।”
 
अरबाज खान ने कहा, “धर्मेंद्र जी के साथ फिर से काम करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। रॉनी रॉड्रिग्स, पूरी टीम और उनके बच्चों को शुभकामनाएं। फिल्म की कहानी, संवाद और किरदार काफी अच्छे हैं और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हूं।”
 
राजपाल यादव ने कहा, “जैसे ही पता चला कि फिल्म में धर्मेंद्र जी हैं, मैंने बिना कुछ सुने तुरंत हां कह दी। उनके साथ काम करना मेरा सपना था और यह फिल्म उसे पूरा कर रही है।”
 
दिलचस्प बात यह है कि रियल लाइफ इंस्पेक्टर विजय इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “भगवान अगले जन्म में भी मुझे पुलिस वाला ही बनाएं, यही मेरी कामना है।”
 
केक कटिंग के भव्य समारोह के साथ जन्मदिन का जश्न भी शानदार अंदाज़ में मनाया गया। सभी मेहमानों ने रॉनी रॉड्रिग्स की मेहमाननवाज़ी और दरियादिली की जमकर तारीफ की।
 
रॉनी रॉड्रिग्स न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी और परोपकारी व्यक्ति भी हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करना, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज के लिए योगदान देना उन्हें बेहद पसंद है। वे लगातार कई जनहित कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहते हैं और लोगों की दुआएं बटोरते रहते हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X