मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी सिनेमा में एक्शन का परिदृश्य बदल रहा है—और धुरंधर इस बदलाव की सबसे तेज़, सबसे ऊर्जावान दस्तक है। जहां सामान्यत: एक फिल्म एक ही एक्शन डायरेक्टर पर निर्भर रहती है, वहीं धुरंधर ने इस सीमित ढांचे को तोड़ते हुए चार वैश्विक विशेषज्ञों—एजाज़ गुलाब, सी-यंग ओह, यानिक बेन और रामज़ान बुलुत की संयुक्त प्रतिभा को एक ही कैनवास पर उतारा है।