Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

रणवीर सिंह का दिल छू लेने वाला माफीनामा

Updated on Monday, December 08, 2025 11:12 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कन्नड़ अभिनेता और ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ के स्टार ऋषभ शेट्टी से फिल्म के एक दृश्य की नकल करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
 
दोनों कलाकार 28 नवंबर को गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में मौजूद थे। मंच पर रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के अभिनय की खूब प्रशंसा की और फिल्म के एक दृश्य की नकल भी की, लेकिन यह पहल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को खटकी।
 
इस प्रतिक्रिया के बाद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ईमानदार माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा देश की हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते आए हैं और ऋषभ शेट्टी के अभिनय के लिए उनके मन में बेहद प्रशंसा है।
 
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा—
“मेरी नीयत ऋषभ के अविश्वसनीय प्रदर्शन को उजागर करने की थी। एक अभिनेता होने के नाते मैं जानता हूं कि उस सीन को जिस तरह उन्होंने निभाया, उसमें कितनी मेहनत लगी होगी— इसके लिए मेरे मन में उनके प्रति गहरा सम्मान है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा अपनी देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का सम्मान किया है। अगर मेरी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं।”
 
रणवीर की यह स्पष्ट और दिल से निकली माफी दर्शाती है कि फिल्मी दुनिया में सम्मान, जवाबदेही और प्रशंसा साथ-साथ चल सकती हैं। इस बीच, रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है, जबकि इसे ज्योति देसाई और लोकेश धर ने को-प्रोड्यूस किया है।फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X