Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

हिंदी-मराठी के बाद किशोरी शाहाणे विज पर चढ़ा पंजाबी रंग

Updated on Tuesday, December 02, 2025 11:34 AM IST

 
पंजाब की सरज़मीं पर नई दमक के साथ आईं किशोरी शाहाणे विज
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी और मराठी फ़िल्मों की लोकप्रिय स्टार किशोरी शाहाणे विज हाल ही में पहली बार पंजाब पहुंचीं, वेब सीरीज़ “सजदा” की शूटिंग के लिए। अमृतप्रीत के निर्देशन में शूट हो रही यह वेब सीरीज़ पंचकूला के पास एक आलीशान फ़ार्महाउस में फ़िल्माई जा रही है, जहां किशोरी एक ताकतवर, अमीर, प्रभावशाली और फिटनेस-फ्रीक महिला की भूमिका निभा रही हैं—एक ऐसी स्त्री जो हर जगह अपनी हुकूमत पसंद करती है।
 
पंजाब आने का उनका यह पहला अनुभव बेहद सुखद रहा। मुस्कुराते हुए वे बताती हैं, “जब मुझे बताया गया कि यह राजनीतिक–रोमांटिक ड्रामा है और इसकी शूटिंग पंजाब में होगी, तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मेरे पति दीपक पंजाब से हैं, उनसे पंजाब और यहां की संस्कृति के बारे में बहुत सुना था। यहां आकर मेहमाननवाज़ी, संस्कृति और पंजाब के खाने ने दिल जीत लिया। डाइट प्लान तो गया परवाह में, लेकिन देसी पंजाबी खाना खाकर मज़ा आ गया।”
 
किशोरी के करियर की अगली बड़ी एंट्री भी तैयार वेब सीरीज़ “कितने आदमी थे”। खास बात यह है कि इसे उनके पति दीपक विज प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं। किशोरी बताती हैं, “यह एक रस्टिक, रफ, गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित ड्रामा है जिसमें कॉमेडी का तड़का भी है। इसमें मैं एक गांव की महिला का किरदार निभा रही हूं। शूट 2026 की शुरुआत में शुरू होगा। अब तक मैंने दस वेब सीरीज़ की हैं, लेकिन कह सकती हूं ‘कितने आदमी थे’ मनोरंजन का पूरा पैकेज होगा। बस इंतज़ार कीजिए।”
 
किशोरी का बेटा बॉबी विज भी अभिनय क्षेत्र में क़दम जमा रहा है। एक मां के रूप में वे बेहद भावुक और खुश हैं। किशोरी का मानना है कि वे अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। उनकी हालिया मराठी फ़िल्म "स्मार्ट सुनबाई" रिलीज़ हुई है और उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। वहीं “सजदा” में पंजाबी कलाकारों से मिली तारीफों और ऑफर्स ने पंजाबी सिनेमा के दरवाज़े भी खोल दिए हैं।
 
वे मुस्कुराकर कहती हैं,  “अगर कोई अच्छा ऑफर आया तो मैं पंजाबी फ़िल्में भी जरूर करूँगी। क्यों नहीं? मेरे लिए हर अच्छा किरदार एक सेलिब्रेशन है।” किशोरी शाहाणे विज आज फ़िल्में, टीवी सीरियल और वेब सीरीज़ — तीनों प्लेटफॉर्म पर बराबरी से दमदार मौजूदगी रखती हैं। और उनके मुताबिक यही उनका सबसे सुनहरा समय है। अंदाज़ साफ़ है—किशोरी जहां जाती हैं, एक नया अध्याय खुद बनकर सामने आता है। अब पंजाब से यह नया अध्याय कब और कैसे बड़ा धमाका करता है, इस पर दर्शकों की नज़रें टिकी हैं।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X