Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

उत्तर भारत में पूरे श्रद्धाभाव से मनेगी न्याय के देवता शनिदेव की जयंती

Updated on Friday, May 31, 2024 20:19 PM IST

- हरियाणा और राजस्थान की सीमा से सटे दिल्ली के असोला धाम में होगा मुख्य आयोजन
- लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद पांच व छह जून को रखे गए धार्मिक कार्यक्रम


चंडीगढ़ - हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में शनि जयंती वृहद स्तर पर मनाने की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद छह जून को शनि जयंती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि छ जून को पड़ रही है और इस तारीख पर न्याय के देवता शनि देव का जन्म दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत पांच जून की शाम को सात बजकर 54 मिनट से होगी और इसका समापन छह जून को शाम छह बजकर सात मिनट पर होगी। इस कारण शनि जयंती के मुख्य कार्यक्रम छह जून को मनाए जाएंगे, जिनकी शुरूआत पांच जून को हो चुकी होगी।

शनि देव की विशेष कृपा पाने के लिए शनि जयंती सबसे शुभ दिन माना जाता है। उत्तर भारत में दिल्ली के असोला स्थित श्रीसिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव काफी वृहद स्तर पर मनेगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। शनि जयंती की पूर्व संध्या पर असोला शक्तिपीठ में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी (दाती जी) महाराज के सानिध्य में शनि जयंती महोत्सव के समस्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

शनिदेव चूंकि न्याय के देवता हैं, इसलिए इसी दिन 35वीं सामाजिक समरसता विचार गोष्ठी का भी आयोजन असोला धाम में किया गया है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटे दिल्ली के असोला में भगवान शनिदेव का सिद्ध शक्तिपीठ है, जहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं। पांच जून को होने वाले कार्यक्रम में सैकड़ों साधू-संत भी शामिल होंगे, जबकि भजन संध्या में विख्यात भजन गायक सवाई भट्ट, गजेंद्र राव, खेते खान, हेमराज गोयल और धनराज जोशी भजन प्रस्तुत करेंगे।

श्री शनिधाम असोला के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पांच जून की रात 12 बजे शनिधाम पीठाधीश्वर दाती जी महाराज द्वारा महाआरती एवं मंचामृत, तेलाभिषेक और हवन किया जाएगा। प्रचंड गर्मी (नौतपा) को देखते हुए मंदिर परिसर में शीतल जल और पंखे-कूलर की व्यवस्था की गई है। यह शनिधाम गायों की सेवा के लिए प्रसिद्ध है, जहां सैकड़ों गायों को गोशाला में रखा गया है। धाम की ओर से राजस्थान में भी गोशालाओं का संचालन हो रहा है। दाती जी महाराज ने कहा कि बहुत ही शुभ मुहूर्त में शनि जयंती महोत्सव का महापर्व होने वाला है। इस दिन जो भक्त शनिदेव की प्रतिमा के दर्शन और तेलाभिषेक करते हैं, उन्हें सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


शनिधाम में अष्टधातुओं से बनी भगवान शनिदेव की विशालकाय मूर्ति

दिल्ली के महरौली स्थित असोला (फतेहपुर बेरी) में शनिदेव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है, जो कि अष्टधातुओं से बनी है। देश में इस मूर्ति को सबसे बड़ी होने का दावा किया गया है। इसकी स्थापना 31 मई 2003 को दाती जी महाराज के सानिध्य में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम जी महाराज द्वारा अनावरण कर की गई थी। इस जगह पर भगवान शनिदेव की प्राकृतिक चट्टान की मूर्ति भी है। इस मूर्तिको स्थापित करने से पहले 100 करोड़ 32 लाख बार शनि मंत्रों का जाप किया गया था।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X