Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार-उपायुक्त यश गर्ग

Updated on Wednesday, April 24, 2024 17:03 PM IST

हीट वेव से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक उपाय अपनाने के दिए दिशा-निर्देश

कल 25 अप्रैल को ईवीएम की होगी पहली रेंडमाईजेशन

विचाराधीन आपराधिक मामलों में मजबूती से पैरवी करते हुए इनका जल्द से जल्द करवाया जाएगा निपटान, ताकि पीडितों को मिल सके न्याय- उपायुक्त


पंचकूला - हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने आज चंडीगढ से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी मंडल आयुक्तों और जिला उपायुक्तों के साथ हीट वेव, लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों और चिंहित अपराध को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लघु सचिवालय के सभागार में अंबाला मंडल आयुक्त रेणू एस फुलिया, पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग और डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

यश गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाडियों में ओआरएस के पैकेटस, आवश्यक दवाईयों, आईस पैकस और जीवन रक्षक औषधियों की प्रर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी और पीएचसी जंहा एसी और कूलर की व्यवस्था है, में हीट वेव के लिए डेडिकेटिड वार्ड/ बैड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पडने पर उन्हें हीट स्ट्रोक रूम के रूप में प्रयोग किया जा सके। उन्होने कहा कि सभी श्रेणियों के स्वास्थयकर्मियों को हीट स्ट्रैस डिसओर्डस, रोकथाम और प्रबंधन के लिए जागरूक करने को भी कहा गया है।

उपायुक्त यश गर्ग ने बताया कि जिला में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुचारू रूप से चल रही है। कल 25 अप्रैल को ईवीएम की पहली रेंडमाईजेशन की जाएगी। इसके अलावा पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों के रेंडमाईजेशन का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होने बताया कि जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन करवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सैक्टर- 1 स्थित राजकीय महाविद्यालय में पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। इसके अलावा लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करने के लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिला में अवैध शराब और अन्य जब्ती के लिए छापेमारी तेज की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि चिंहित अपराधों को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाती है। जिला में 87 मामलों को चिंहित अपराधों की श्रेणी में रखा गया है। 7 मामलों का निपटान हो चुका है जिसमें से 6 मामलों में अपराधियों को कानून के अनुसार सजा हुई है। उन्होने बताया कि 22 मामलें माननीय न्यायालय में विचाराधीन है और इन सभी मामलों में मजबूती से पैरवी करते हुए इनका जल्द से जल्द निपटान करवाया जाएगा ताकि पीडितों को न्याय मिल सके। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि कुल मामलों में से 35 अपराधिक मामले नंवबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच चिंहित अपराध की सूची में शामिल किए गए है। उन्होने आश्वासन दिया कि आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया में और तेजी लाते हुए न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एएसपी मनप्रीत सूदन, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप, डीडीपीओ राजन सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जनस्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग के कार्यकारी अभिंयता समीर शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. सुरेद्र यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता नेहरा, सचिव रेडक्रास सविता अग्रवाल, जिला न्यायवादी पंकज गर्ग, आपदा प्रबंधन विभाग पंचकूला के परियोजना अधिकारी सौरव धीमान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X