Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

2009 बैच के आईएएस यश गर्ग ने पंचकूला के उपायुक्त का पद संभाला

Updated on Monday, April 22, 2024 16:56 PM IST

यश गर्ग को प्रशासनिक सेवा का है लंबा अनुभव

जिला में लोकसभा आम चुनाव-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाना उनकी प्राथमिकता - यश गर्ग

चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए टीम के रूप में कार्य करें अधिकारी-उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी


पंचकूला - वर्ष 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यश गर्ग ने आज पंचकूला के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। लघु सचिवालय पंहुचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपायुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

रविवार को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार यश गर्ग को पंचकूला के उपायुक्त के साथ -साथ माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का मुख्य प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले  गर्ग हरियाणा राज्य ओद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटिड (एचएसआईडीसी) और हरियाणा फाईनेंसियल काॅरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यश गर्ग को प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव है। वे गुरूग्राम, रेवाडी और रोहतक में उपायुक्त के रूप में कार्य करने के अलावा नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त भी रह चुके है। गर्ग उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में निदेशक एवं विशेष सचिव तथा नागरिक उड्डयन विभाग में सलाहकार एवं विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके है।

 

गर्ग ने मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और वे लोक नायक अस्पताल दिल्ली में जुनियर रेजिडेंट डाॅक्टर के रूप में सेवाएं दें चुके है। 2009 में यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने छठा रैंक हासिल किया।

उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने उपरांत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय लिया और उन्हें अपने विजन के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी प्राथमिकता जिला में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए लोकसभा आम चुनाव-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाना है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिला में चुनावों की दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह और डीटीपी राकेश बंसल उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X