Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

फिल्म के हिट होने में पर्दे के पीछे काम करने वालों की भूमिका अहम:भाग्य श्री

Updated on Thursday, December 21, 2023 16:34 PM IST

वेब सीरीज आम आदमी के बेहद करीब
महिलाओं के लिए पीरियड लीव के का समर्थन नहीं
पिछले चार दशक से छोटे व बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने टॉप और बॉटम दोनों को बेहद करीब से देखा है। फिल्मी दुनिया, परिवार और अपने कारोबार में संतुलन बनाए रखने वाली भाग्य श्री बुधवार को कुरूक्षेत्र में आयोजित हो रहे गीता जयंती समारोह में भाग लेने पहुंची। वीरवार को मुंबई रवाना होने से पहले उन्होंने अपने 40 साल के फिल्मी सफर के बारे में विस्तार से बातचीत की।

आपने उस जमाने में टीवी सीरियल में काम किया है जब सिनेमा का मतलब दूरदर्शन होता था। ये वो दौर था जब लोग टीवी पर खबरें पढऩे वालों को ही स्टार मानते थे। एक आज का दौर है आज आप दूसरी पारी में सक्रिय हैं। क्या फर्क महसूस करती हैं।

जब मेरी टीवी के माध्यम से शुरूआत हुई। अमोल पालेकर की बेटी और मैं मित्र थे। मेरी इच्छा नहीं थी कि मैं फिल्मी दुनिया में कदम रखूं। पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। अमोल जी ने मेरी सबसे छोटी बहन पूर्णिमा को साइन किया। एक लडक़ी का उसमें किरदार था। वह लडक़ी अपने मित्र के साथ भाग गई और अगले दिन सुबह शूटिंग थी। कच्ची धूप के लिए पहली बार सैट लगाया गया था। रात के समय अमोल अंकल आए कि मदद चाहिए।

मैं हड़बड़ा गई। मुझे कोई जानकारी तक नहीं थी। मेरी स्कूल की छुट्टियां चल रही थी। उनके जाने के बाद मेरे पिता ने मुझे समझाया, कि सैट पर बहुत कुछ सीखने को होता है हीरो या हीरोइन के अलावा। आज भी मैं मानती हूं कि फिल्म की कामयाबी में सभी का उतना हाथ होता है जितना पर्दे पर दिखने वाले किरदार का होता है। लेखक, मेकअप मैन, कैमरा मैन, निदेशक सभी की मेहनत से ही कोई फिल्म हिट होती है। दूसरी पारी की जहां तक बात है तो अब ओटीटी की दुनिया ने सब कुछ बदल दिया है। अब नई नई कहानियां बन रही हैं। जिसमें उम्र की कोई सीमा नहीं है। वेब सीरीज में बहुत अच्छी कहानियां आ रही है जिससे हर कोई रीलेट कर पाता है।

 

 


आप 1987 में पर्दे पर आए टीवी सीरियल कच्ची धूप से। उसके दो साल बाद ही ब्लाक बस्टर मैने प्यार किया आई। इस फिल्म ने बहुत से अवार्ड भी जीते लेकिन आप बड़े पर्दे से दूर होती चली गई। जो यह एक लंबा गैप रहा है। आपको कहीं अफसोस नहीं होता। आपके साथ उस दौर में आए कलाकार काफी आगे तक चले गए।
आज भी मैं जहां जाती हूं तो मुझे हर वर्ग के लोगों का प्यार मिलता है। मुझे कभी नहीं लगता है कि मेरा लंबा गैप पड़ा है। 34 साल का लंबा गैप आया है। उस समय जो सुमन का किरदार पर्दे पर दिखाई दिया उसे लोगों ने अपने जीवन में ढालना शुरू कर दिया था। उस दौर का नौजवान अपनी प्रेमिका में, सास अपनी बहु में और पति अपनी पत्नी में सुमन को देखने लगा गया था।



आपने इसी साल सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में काम किया। करीब 34 साल बाद सलमान के साथ आई। यह अनुभव कैसा रहा। और पहले व अब के सलमान में क्या फर्क महसूस किया।
सलमान खान बहुत शांत हो गए हैं। संजीदगी आ गई है उनके अंदर। 34 साल पहले का सलमान खान नटखट था। आज का सलमान बेहद गंभीर है। उनके जीवन में एक ठहराव आ गया है जो उनके लिए अच्छा है। यह बदलाव सलमान में आया है लेकिन हमारा उनके साथ जो उस समय रिश्ता था वही आज भी है।


आप एक अभिनेत्री भी हैं, सरकार की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। एक कुशल ग्रहणी भी रही हैं। अब कुछ साल के अंतराल के बाद आपकी व्यस्तता भी बढ़ गई है। ऐसे में आप बैलेंस कैसे करती हैं।
सबसे अहम बात है कि आपकी प्राथमिकता होती है। आपके पास 24 घंटे होते हंै तो उसमें जो प्राथमिकता होती है उसे करते हैं। मैं एक लिस्ट बनाती हूं रोजाना और प्राथमिकता तय होती है। उसे कंपलीट किया जाता है। जो रह जाता है उसे अगली बार पूरा करने का प्रयास किया जाता है। काम के अलावा परिवार में कनेक्टिविटी रखती हूं। जब आदमी काम में व्यस्त हो जाता है तो यह चीज छूट जाती है। परिवार से अपनों से दूर होते रहते हैं उसे साथ लेकर चलना जरूरी है।


अब आपकी फ्यूचर प्लान क्या है। नया साल आने जा रहा है। तो दर्शक आपको नए साल में किस नए अवतार में देखेंगे।
अभी हाल ही में मेरी फिल्म आई है सजनी शिंदे का वायरल वीडियो। इसे बहुत पसंद किया गया है। इसमें अगल किस्म के रोल में दिखाई दी। आजकल सब लोग सोशल मीडिया पर हैं। सोशल मीडिया का आम लोगों के जीवन में क्या प्रभाव होता है यह दिखाया है। वेब सीरीज भी आने वाली है। उसकी शूटिंग जारी है।


कुरुक्षेत्र जहां महिला के मान सम्मान के लिए युद्ध हुआ , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व सेल्फ़ी विद डॉटर इंटरनेशनल अभियान शुरू हुए जहां की धरती की लड़कियों के लिए आपका क्या संदेश है?
हरियाणा की धरती से शुरू हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सेल्फी विद डॉटर अन्तर्राष्ट्रीय अभियान का असर पूरे देश में बहुत सकारात्मक दिखाई दे रहा है । ये मत भूलना कि हम सब में शक्ति है। औरत में जो नरमी व केयरिंग नेचर होती है उसके साथ-साथ उतनी ही शक्ति होती है।
शास्त्रों में औरत का दर्जा बहुत उपर माना जाता है। जो और प्यार दे सकती है, परिवार को भी संभाल सकती है। औरत घर की नींव होती है ।


आप पेड पीरियड लीव के मुद्दे पर क्या कहना चाहेगी ?
अभी हाल के दिनों में पेड़ पीरियड लीव का विषय काफ़ी संसद से लेकर आमजन में उठ रहा है तो मैं इस विषय पर सहमत नहीं हंू। आज के समय में महिला को कार्य करते हुए पेड पीरियड लीव दी जाए यह सही नहीं है। पीरियड हमारी शक्ति है इस पर हमें किसी प्रकार की दया नहीं चाहिए,यह हमारे लिए बाधा नहीं है , बल्कि हमें यह चाहिए कि इस विषय पर जागरूकता बढ़े , पुरूष समाज को यह विषय समझ आए , इस पर खुलकर बात हो सके और इसके प्रति संकीर्णता समाप्त हो सके ।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X