Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

द ब्रोकन न्यूज में सोनाली बेंद्रे के साथ काम कर रही है लोकप्रिय गायिका-अभिनेत्री संजीता भट्टाचार्या

Updated on Saturday, May 28, 2022 15:39 PM IST

गायिका संजीता भट्टाचार्या, जिन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज़ "फील्स लाइक इश्क" में एक अभिनेत्री के रूप में शानदार शुरुआत की, वह अब  Zee5 पर बीबीसी स्टूडियो के शो "द ब्रोकन न्यूज़" में सोनाली बेंद्रे के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं। इस शो में श्रिया पिलगांवकर भी हैं।

संजीता "द ब्रोकन न्यूज" में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। यह शो एक समाचार चैनल के बीच के संघर्ष को उजागर करता है। एक जो सच्चाई के लिए प्रयास करता है और दूसरा जो सनसनीखेज खबरें चाहता है। "द ब्रोकन न्यूज" में, संजीता पत्रकार जूही शेरगिल के किरदार में नजर आएंगी, जो न्यूज चैनल "आवाज भारती" में काम करती हैं। उनकी बॉस अमीना कुरैशी का किरदार सोनाली बेंद्रे निभा रही है।

संजीता सोनाली बेंद्रे की नम्रता और स्वाभाव से उनकी कायल हो गई। संजीता का कहना है कि 90 के दशक की राज करने वाली स्टार, सोनाली बेंद्रे एक अनुभवी अभिनेत्री है साथ ही वह बेहद शालीन, मिलनसार, विनम्र और सुंदर भी है।

गायिका संजीता ने अभी-अभी अपना नया गाना “उड़ चलें" रिलीज़ किया है। उन्होंने "द ब्रोकन न्यूज" के अनुभव को बताते हुए कहा, "सोनाली मैम ने मेरी लाइनों को पढ़ने में मेरी बहुत मदद की। अगर मैं कभी लड़खडाती तो वह मुझे सुधार देती। उनकी उपस्थिति में मुझे एक बार भी डर नहीं लगा। वह अपने आस पास एक सहज माहौल बना कर रखती है। जिससे वास्तव में मुझे प्यार हो गया है।"

इस बीच, संजीता ने श्रिया के साथ द ब्रोकन न्यूज के सेट पर काफी समय बिताया,  उन्होंने कहा कि "मैं तुरंत श्रिया के करीब हो गई और हमने प्यारा समय साथ बिताया, काफी बातचीत की, एवं साथ में लंच पर भी गए, हमने एक दूसरे से अपने अनुभव भी साझा किये। हम सेट पर पूरा समय साथ रहते थे। "

आपको बता दे संजीता बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से ग्रेजुएट है।  Zee5 सीरीज़ में तारुक रैना भी हैं, जो संजीता के हाई स्कूल बैंडमेट रहे है। उन्होंने बताया कि अब उनका एक साथ काम करना दोनों के लिए सबसे बड़ा संयोग रहा। संजीता ने  "मुझे लगा जैसे मैं वास्तव में सबसे सुरक्षित जगह पर थी, लोगों के सबसे प्यारे झुंड से घिरी हुई थी।"

संजीता ने 27 साल की उम्र में ही अपने संगीत और अभिनय करियर दोनों को शानदार तरीके से संतुलित कर रखा है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पहली पसंद क्या है, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि, “बहुत सारे लोग हैं जो दोनों को समान रूप से संतुलित करते हुए अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मुझे दोनों के बीच चयन नहीं करना चाहिए और न ही करना चाहती हूँ। मेरे पास जो अवसर हैं, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और आशा करती हूं कि मैं इस रास्ते पर चलती रहूंगी। 

 वह आगे कहती हैं, "मुझे आगे शाहरुख खान और एसएस राजामौली जैसे लोगों के साथ भी काम करने की उम्मीद है। मैं साउथ की फिल्मो में भी काम करने की उम्मीद करती हूं मुझे लगता है कि वहां बेहतरीन फिल्में बन रही है।  मैं खुद को अपनी फिल्मों के लिए गाते हुए भी देखती हूं।"

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X