Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

इंटरप्रेन्योर अमित बी वाधवानी ने शानदार अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

Updated on Tuesday, January 04, 2022 17:09 PM IST

इंटरप्रेन्योर अमित बी वाधवानी 37 साल के हो गयें है और उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया। अपने इस खास दिन पर अमित ने चार्टर्ड प्लेन बिजनेस में अपने प्रवेश की अनाउंसमेंट की, और साथ ही साथ बुकिंग के लिए ऐप लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने भारी डिस्काउंट देने का वादा भी किया।

मुंबई के रहने वाले अमित बी वाधवानी ने 2 जनवरी को मुंबई के वर्ली में बास्टियन रेस्तरां में अपना जन्मदिन मनाया। उनके द्वारा आयोजित किएं गये इस इवेंट में कई सेलेब्स भी पहुंचे। मधुर भंडारकर, करिश्मा तन्ना, सौंदर्य शामरा, सना मकबुल, साहेर बंबा और पॉलीटीशियन भाई जगताप जैसे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल होकर उनके इस इवेंट को और भी खास बना दिया। इवेंट के दौरान अमित ने मीडिया से अपने वेंचर के बारे में बात की और साथ ही उन्होंने अपनी कम्यूनिकेशन स्किल और ड्रेसिंग सेंस को अच्छा बनाने के लिए जेट एयरवेज में अपने समय को क्रेडिट भी दिया।

अमित बी वाधवानी प्रॉपटेक बिजनेस एसएआई और मीडियाटेक वेंचर, बफरिंग के मालिक हैं। अपने इस नयें वेंचर के बारे में बात करते हुए अमित ने कहा, "मेरे बहुत से क्लाइंट जैसे कि बॉलीवुड, राजनीति, कॉरपोरेट, स्पोर्ट्स के अलावा भी कईं लोग पहले से ही हमारा डेटा, टेक्नोलॉजी और मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए हमारे कनेक्शन का लाभ उठाते हैं। उनके साथ बिजनेस करते समय, मैंने देखा कि वे चार्टर्ड प्लेन पर बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। रियल इस्टेट और मीडिया की तरह ही, मेरे प्लान्स में सिर्फ 99,000 रुपये से शुरू होने वाले प्लान्स के साथ लक्जरी चार्टर्ड यात्रा शामिल हैं।"

बफरिंग की को-फाउंडर दर्शानी खत्री ने कहा, "ज्यादातर लोग जिन्होंने 2000 से 2012 के बीच एयरक्राफ्ट्स खरीदे थे, वे इन्वेंट्री पर बैठे हैं और कोई खरीदार नहीं है क्योंकि उनके पास पहुंच, कनेक्शन और घंटों लगकर इसे बेचने की क्षमता नहीं है। हम देश के लगभग सभी वीआईपी के साथ डील कर रहे हैं और ये उम्मीद कर रहे हैं कि फरवरी 2022 से प्रति दिन कम से कम 50 लैंडिंग हो और साथ ही हम उन्हें ज्यादा डिस्काउंट भी दे।"

क्रिशिव केएल टेकचंदानी कहते है, "कोविड और इस पेन्डामिक के बाद लोगों का, और ख़ास कर अप्पर क्लास का पहला कंसर्न है मिनिमम टच पॉइंट्स।   कैसे कम से कम जगह छु कर ज़्यादा से ज़्यादा काम किया जाए। जो लोग अफ़्फोर्ड कर सकते है उन्हें अपनी प्राइवेसी सब से ज़्यादा प्यारी है और इसीलिए चार्टर्ड सेवाओं का अपना मार्किट है।  किंगफ़िशर और जेट एयर वेज़ डाउन होने के बाद  भारत के आसमान में प्राइवेसी की कमी आ गयी है।  २०२२ में ५ राज्यों में होने वाले चुनाव, OTT कंटेंट में आयी हुई बाढ़ के कारन सेलिब्रिटीज और टॉप क्लास ऑफिशल्स  का ट्रावेल और ये पेन्डामिक का डर, इन सब चीज़ों के बीच चार्टर्ड प्लेन की सेवा का भविष्य काफी उज्जवल है।"

दर्शनी खत्री ने आगे यह भी कहा कि, "टेक्नोलॉजी हमें रीयल-टाइम बुकिंग शुरू करने और एंड्रॉइड और आईओएस पर हमारे ऐप में इन्वेंट्री को प्रदर्शित करने में मदद करेगी। डेटा एम्पलीफिकेशन हमें उन तक पहुंचाने में मदद करेगा, जो किसी भी चीज़ में समझौता किए बिना सहीं कीमतों पर चार्टर्ड सेवाओं का लुफ्त उठाने के लिए फोन कॉल का इंतजार कर रहे हैं।"

अमित ने अंत में कहा, "चार्टर्ड विमान मार्केट पर हावी होने के लिए यह एक बड़ी छलांग है। ये वही क्लाइंट हैं जो हमारे डेटा, हमारे मीडिया और हमारी एम्पलीफिकेश टेक्निक्स को खरीदते हैं और ऊंची उड़ान भरते हैं।"

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X