Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बाद इंडो-पोलिश फिल्म नो मीन्स नो की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हुई

Updated on Thursday, November 11, 2021 06:55 AM IST

चंडीगढ़ - इंडो-पोलिश फिल्म 'नो मीन्स नो' के डायरेक्टर विकाश वर्मा ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म की रिलीज़ डेट पोस्टपोन करने का निर्णय लिया गया है। जानकार सूत्रों की मानें तो हाल ही में कोरोना वायरस के एक और नए वैरिएंट ऐवाई.4.2 मिलने से लोगों में डर है और लोग थिएटर का रूख कम ही कर रहे हैं।

पिछले कई हफ़्तों में थिएटरों में रिलीज़ हुई फिल्मों की रिपोर्ट देखें तो इक्का-दुक्का लोग ही थिएटरों में दिखाई दिए हैं और कई अच्छी फिल्मों को भी कम बिज़नेस मिला है। बता दें कि इसी कारण से कई बड़ी फिल्में जैसे  आरआरआर , केजी एफ 2 इत्यादि की रिलीज़ डेट भी अनिश्चित काल के लिए पहले ही टाली जा चुकी है।

विकास सर का ट्वीट : फिल्म की रिलीज़ में देरी का एक अन्य बड़ा कारण यूरोप से भी जुड़ा हुआ है। पूरे यूरोप में, ख़ासकर पोलैंड की फ़िल्मी  मैगज़ीनें ध्रुव की फाइट सीक्वेंस की तारीफों से भरी पड़ी हैं और इस फिल्म का यूरोप में भी उतनी ही बेक़रारी से इंतज़ार हो रहा है जितना कि भारत में। इस समय यूरोप में भी नए वैरिएंट के कारण बहुत सी जगह लॉकडाउन है और थिएटर्स बंद हैं। फिल्म की एक साथ वर्ल्डवाइड रिलीज़ की प्लानिंग है, इसलिए अभी फिल्म को रिलीज़ करना भारत और यूरोप दोनों ही जगह मुनासिब नहीं है।

ये एक इंडो-पोलिश फिल्म है और इसकी अधिकतर शूटिंग पोलैंड में ही हुई है। ध्रुव के आलावा इस फिल्म में कई नामचीन बॉलीवुड ऐक्टर्स हैं जैसे गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर, नीतू चंद्रा, और दीपराज राणा, साथ में पोलैंड के नए ऐक्टर्स हैं कैट क्रिस्टेन और अन्ना एडोर। पोलैंड की प्रसिद्ध ऐक्ट्रैस ऐना गुज़िक के साथ दूसरे पोलिश सह-कलाकार हैं नतालिया बाक, सिल्विया चेक, जरज़ी हैंज़लिक और पावेल चेक।

फिल्म के विश्लेषकों का ये भी मानना है कि इस थ्रिलर लव स्टोरी फिल्म की कहानी के पोलैंड में स्कीइंग पर आधारित होने के कारण, इस फिल्म में पोलैंड की बर्फ से ढकी पहाड़ियों और वहाँ के रहन-सहन को पहली बार भारतीय सिनेमा में इतने खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है कि इस फिल्म का सही लुत्फ़ तो थिएटर में ही मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X