Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

सत्यम श्रीवास्तव की बुक "द विल्डर ऑफ द त्रिशूल" को अपनी फिल्म के लिए एडाप्ट कर सकते हैं फिल्ममेकर नितेश तिवारी

Updated on Friday, October 15, 2021 17:12 PM IST

लेखक सत्यम श्रीवास्तव की ट्रिओलॉजी  सागा "द विल्डर ऑफ द त्रिशूल" को लीडिंग पब्लिकेशन "लीडस्टार्ट इंकस्टेट" के ज़रिये हाल ही में लॉन्च किया गया। सत्यम द्वारा लिखी गई इस बुक का समर्थन करते हुए अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने सत्यम के राइटिंग स्टाइल की भी तारीफ की। 

 

माइथोलॉजिकल फिक्शन के जॉनर में कहानी लिखने की लिस्ट में एक और बहुत ही शानदार राइटर का नाम जुड़ गया है, जिनका नाम सत्यम श्रीवास्तव है। सत्यम ने एक नई बुक "द विल्डर ऑफ द त्रिशूल' लिखी है, जिसमें उन्होंने माइथोलॉजी कथाओं को काल्पनिक तरह से पेश किया है। सत्यम की इस बुक को हाल ही में फिल्ममेकर नितेश तिवारी द्वारा लॉन्च किया गया।

 

फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने सत्यम की इस माइथोलॉजी बुक को लॉन्च करने में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "तीन वजहों से मैं सत्यम को बुक लॉन्च करने के लिए मना नहीं कर पाया। पहला, हमारा IIT कनेक्शन है, दूसरा हम एक ही हॉस्टल में रहे और तीसरा, माइथोलॉजी कथाओं के प्रति मेरा प्यार। सत्यम ने मुझे साइन्ड कॉपी भेजी थी और सिर्फ दो चैप्टर पढ़ते ही मैं बुक से पूरी तरह जुड़ गया। हालांकि उन्होंने कहानी में एक काल्पनिक दुनिया बनाई है, लेकिन साथ ही उन्होंने बड़ी चतुराई से कुछ पौराणिक कथाओं को भी शामिल किया है।"

 

आपको बता दें कि 'द विल्डर ऑफ द त्रिशूल' की कहानी माइथोलॉजिकल कथाओं पर आधारित है और यह अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषाओं में भी उपलब्ध है।

 

नितेश ने सत्यम की राइटिंग स्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी राइटिंग स्टाइल से काफी प्रभावित हैं, और फ्यूचर में वे इस कहानी को अपनी फिल्म के लिए भी एडाप्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “सत्यम ने माइथोलॉजिकल किरदार के साथ एक दुनिया बुनी है, और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। अगर मुझे पूरी कहानी पसंद आयी तोह मै फ्यूचर में मैं इसे अपनी एक फिल्म के लिए भी एडाप्ट कर सकता हूं।”

 

नितेश ने आगे कहा, "सत्यम के लिखने का स्टाइल साधारण है और साथ ही इसे बहुत ही खूबसूरती से गढ़ा गया है। एक रीडर होने के नाते साधारणता मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"

 

वहीं सत्यम ने कहा, "यह गाथा इंद्र और वृत्रा पर आधारित है। हमारी पौराणिक कथाओं में  नायक और खल नायक, ये दोनों का ही किरदार  काफी स्ट्रांग होता है । हम सभी ही इंद्र और वृत्र की कहानी जानते हैं, लेकिन हमने इसे एक काल्पनिक तरह से लिखा है। इस तरह की कहानी यकीनन सभी को पसंद आएगी। इसलिए मैंने इसे कई भाषाओं में ट्रांसलेट भी किया है।”

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X