Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

विशाल पांडे और किंजल दवे का गरबा सॉन्ग हुआ वायरल, लोगों को पसंद आ रहीं गुजराती बीट

Updated on Wednesday, October 13, 2021 13:06 PM IST

मीडिया फिल्म्स क्राफ्ट और नवरोज प्रासला प्रोडक्शन का हालिया रिलीज हुआ दूसरा म्यूजिक वीडियो वायरल हो गया है। खास बात तो यह है कि इस गाने में गुजराती तड़का लगाया गया है। गाना तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही सभी प्लेटफार्म पर ट्रेंड भी कर रहा है, अबतक गाने को 1.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। 

 

फेस्टिव सीजन चल रहा है और गुजराती तड़का होने के नाते यह गाना गरबा के लिए लोगों का पसंदीदा बना हुआ है । किंजल दवे और पार्थिव गोहिल द्वारा गाएं इस गाने को नवरोज प्रासला द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि गौरव सिंह और संदीप जायसवाल ने इसे कंपोज किया है।

 

इस गरबा सॉन्ग को विशाल पांडे और किंजल दवे पर फिल्माया गया हैं। कमाल की एनर्जी के साथ ही दोनों की शानदार केमिस्ट्री गाने में आग लगा रहीं हैं। 

 

यह गाना डायरेक्टर नवरोज प्रासला का डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मैं निर्देशन के मामले में एक चांस ले रहा हूं, लेकिन हमेशा की तरह मैंने अपने प्रोफेशन का पालन किया। गाने को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं उससे मैं काफी खुश हूं। हम वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम रील और जियो सावन पर ट्रेंड कर रहे हैं। साथ ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी हमें शानदार रिस्पांस मिल रहा है।"

 

इस गाने को सागर म्हाडोलकर ने कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने जिस तरह गाने की कोरियोग्राफी है, वह काफी इंप्रेसिव है। डांस मूव्स सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स गाने पर तरह-तरह के रील्स बनाकर शेयर कर रहें हैं। 

 

इससे पहले नवरोज ने अपना एक और सिंगल जारी किया था जो एक देशभक्ति गीत था। और साथ ही एक वेब सीरीज भी रिलीज की थी, जो कि बच्चों और यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। 

 

उनकी अबतक की जर्नी में ऑडियंस से मिल रहें प्यार के बारे में बात करते हुए, नवरोज ने कहा, "मुझे जिस तरह का प्यार और समर्थन मिल रहा है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैंने सोचा था कि भारत में पैर जमाने में मुझे कुछ समय लगेगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हम सही रास्ते पर हैं।"

 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैंने एक सही टीम चुनी है। किंजल और पार्थिव एक बेहतरीन सिंगर हैं और कंपोजर गौरव और संदीप भी काफी टैलेंटेड हैं। मैं ये सब अपनी टीम के बिना नहीं कर सकता था। सही टैलेंट के साथ आगे बढ़ना भी जरूरी है।"

 

नवरोज प्रासला एनटीवी ह्यूस्टन और साथ ही कई अन्य सक्सेसफुल मीडिया और प्रोडक्शन हाउसेस के फाउंडर हैं, उन्होंने भारत में अपनी विस्तार योजना को शुरू कर दिया है। फिलहाल नवजोत म्यूजिक और सीरीज इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है।

 

Video Link - https://youtu.be/_xVFYEXgiQc

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X