Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

FWICE को उनके फर्जी और 440 करोड़ के झूठे दावों पर IMPPA ने जारी किया स्टेटमेंट

Updated on Friday, October 08, 2021 14:56 PM IST

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने FWICE (Federation of Western India Cine Employees) के खिलाफ एक बयान जारी कर इस बात का खंडन किया कि मेकर्स पर कुछ वर्कर्स का 440 करोड़ रुपये बकाया है। इस बयान में यह भी कहा गया कि उनपर लगाएं गए सभी आरोप फर्जी और झूठे हैं।

 

IMPPA के प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल ने FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी को एक बयान जारी किया, जिसमें एक लीडिंग न्यूजपेपर की प्रेस कटिंग भी लगाईं गई है, जिसके द्वारा हफ्ता वसूली की न्यूज़ चलाई गई थी। यह पूरा मामला तब सामने आया जब आर्ट डायरेक्टर राजेश साप्ते ने FWICE के ऑडिटर राकेश मौर्य पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

 

IMPPA द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, "हम इसके साथ मिड-डे की एक प्रेस-कटिंग भी लगा रहे हैं जिसमें अन्य कुछ दावों के अलावा आपने यह भी दावा किया है कि आप जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है ताकि रिकॉर्ड दिखाया जा सके कि वर्कर्स का लगभग 440 करोड़ रुपये बकाया है। हम आपको बता दें कि आपका यह दावा पूरी तरह से फर्जी और झूठा है, बिलकुल आपके पहले के फर्जी दावों की तरह है जिसमें 5 लाख वर्कर्स और 34 सहयोगी हैं ऐसा कहा गया था, इस मामले में हम पहले ही साबित कर चुके हैं कि आपके पास 50,000 से कम वर्कर्स और 22 सहयोगी हैं क्योंकि बाकी फर्जी सहयोगी हैं जैसा कि आपने अपने पहले के लेटर में इसे माना था।"

 

“जहां तक मेकर्स के बारे में आपका यह कहना है कि आपके लोगों का 440 करोड़ रुपये बकाया है। अब तक के सबसे बड़े और सबसे पुराने एसोसिएशन होने के नाते, हम आपके लोगों के किसी भी दावे से अवगत नहीं हैं क्योंकि आखिरी इनफार्मेशन 12 जून 2020 का था, जिसमें ऐसी कोई भी बात नहीं है, न तो इससे पहले की तारीख में और न ही उसके बाद की तारीख में। हमने आपके किसी भी वर्कर्स से अपने प्रोड्यूसर्स के खिलाफ इस दावे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और दूसरे प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ भी हमारी इस बारे में बात हुई, लेकिन उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं है कि आप किस वर्कर्स के पेमेंट के बारे में बात कर रहे हैं।

 

"इन बातों को मद्देनजर रखते हुए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया मेकर्स के बारे में झूठ फैलाना बंद करें और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री और FWICE के बारे में झूठे दावे ना करें।" 

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X