Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

ड्रीम में एंट्री' और 'ना दूजा कोई' जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर ज्योतिका तांगड़ी ने अपना अगला सिंगल 'ज़िन्दगी' किया रिलीज़

Updated on Thursday, August 26, 2021 15:26 PM IST

मुंबई :   ज्योतिका तांगड़ी के लेटेस्ट रिलीज़ गानों पर नजर डालें और उसे देखकर हर बॉलीवुड सिंगर वही सफलता पाना चाहेगा। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'ना दूजा कोई' जिसमें रकुल प्रीत सिंह नजर आयी थी , गाने ने रिलीज के एक ही हफ्ते में 27 मिलियन आर्गेनिक व्यूज पूरे किये। उसके बाद ज्योतिका ने सोशल मीडिया स्टार निशा गुरागैन के साथ अगला गाना रिलीज किया 'नखरे' . यह गाना पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था और गाने ने 1.2 मिलियन आर्गेनिक व्यूज पूरे किये। और राखी सावंत पर फिल्माया गाना 'ड्रीम में एंट्री' की क्या ही बात करे ? जब से गाना रिलीज हुआ है , वह सभी चार्ट्स पर अपनी जगह बनाये हुए है (25 मिलियन व्यूज एंड काउंटिंग)

अब वर्सटाइल सिंगर अपने अगले सिंगल ‘ज़िन्दगी’ के साथ वापिस आयी है जो अभी रिलीज हुआ है। यह रोमांटिक गाना सच्चे प्यार की बात करता है और गाने में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना सुल्तान खान और मनदीप गुज्जर नजर आ रहे है।

ज्योतिका एक महीने के अंदर एक के बाद एक हिट गाने देकर काफी खुश है। लेकिन अब  वह रुकना नहीं चाहती और आगे और बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा, "मैं जिन लोगों से मिली और जो जो मौके मुझे मिले, उसमे मैं बहुत लकी रही हूँ। जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई थी तो मैं अलग अलग कंपोजर के लिए डेमो और स्क्रैच रिकॉर्ड करती थी। मैंने उसको स्ट्रगल के तौर पर नहीं देखा। मैं म्यूजिक एन्जॉय करती हूँ। मैं कुछ भी एक्सपेक्ट नहीं करती थी और न ही किसी कंपोजर को कॉल करके पूछती थी गाने को लेकर। मुझे मालूम था एक दिन मुझे फ़ोन जरूर आएगा कि मेरी आवाज़ सेलेक्ट हो गयी है। अभी तक का सफर बहुत खूबसूरत रहा है। "

ज्योतिका ने एक सिंगिंग रियलिटी शो के टीवी कंटेस्टेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और आज वह म्यूजिक चार्ट्स को रूल कर रही है। उन्होंने कई हिट गाने ऑडियंस को दिए है जैसे राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' का गाना 'पल्लू लटके' , सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का गाना 'खड़के ग्लासी' और सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' का गाना 'गल्लां करदी'.उनके पंजाबी गाने 'तू भी रोयेगा' और 'डायमंड दा हार' भी काफी हिट हुए।

ज्योतिका जिन्हें 2018 में अपने गाने पल्लू लटके के लिए ज़ी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर से नवाजा गया था, उन्होंने बात करते हुए कहा,"मैं जब भी गाना गाती  हूं, पूरे दिल से गाती हूँ जिस से वह लोगों से कनेक्ट कर सके। अगर किसी गाने को इतने ज्यादा व्यूज मिल रहे है इसका मतलब वह लोगों से कनेक्ट हुआ है। "

अब उनका गाना 'ज़िन्दगी' रिलीज हुआ है और उन्हें पूरा यकीन है कि ये भी ऑडियंस से पूरी तरह से कनेक्ट होगा। ज्योतिका जो हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में 15 साल के लिए ट्रेंड है, उन्होंने कहा, "इस गाने की सबसे ख़ास बात है इसकी म्यूजिकल टीम। इसी म्यूजिकल टीम के साथ हमने क्यों गाने को लेकर इंस्टा रील बनायीं थी और कमाल किया था। कुमार ने यह गाना लिखा है और सुशांत -शंकर ने इससे कंपोज़ किया है। "

गाने के usp के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"गाने का जॉनर मुझे  पसंद आया। यह गाना सच्चे प्यार करने वालों की फीलिंग बताता है। जहाँ एक इंसान प्यार में है, और दूसरा नहीं, ऐसे में रिश्ता टॉक्सिक बन जाता है। मुझे पूरा यकीन है इस गाने के माध्यम से वह दर्द समझा जायेगा। "


म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं एक म्यूजिशियन हूँ, मैं चाहती हूँ हर गाने के साथ जस्टिस होना चाहिए। यह मैटर नहीं करता उसे किसने गाया है। इंडस्ट्री में ग्रुप है। मैं भी अपने ही लोगों के साथ जैम करती हूँ लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की बहार से कोई म्यूजिशियन यहाँ नहीं आ सकता या उनकी एंट्री बैन है। "

ज्यादा लोग नहीं जानते है कि ज्योतिका 21 भाषाओं  में  गा सकती है। इस टैलेंट की वजह से वह 2013 में अपने पहले रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में गयी थी और उन्हें वहा परफ़ॉर्मर ऑफ़ द डे का अवार्ड भी मिला था।

ज्योतिका ने कहा, "एक समय था जब मेरा नाम गूगल पर टाइप करने पर कुछ नहीं आता था और अब सोशल मीडिया पर हर जगह मेरे गाने ट्रेंड होते है और उन पर रील्स बनती है। यह सब देखकर मुझे बहुत ख़ुशी मिलती है।“


song link :
https://youtu.be/wwk3I5sTLks

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X