Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

'मैं सोलफुल फिल्में करना चाहता हूँ', राजवीर अंकुर सिंह

Updated on Saturday, July 24, 2021 11:51 AM IST

फैशन डिजाइनर और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड कलेक्शन के बीच एक बहुत फेमस नाम राजवीर अंकुर सिंह धीरे धीरे एक्शन एरीना में अपनी जगह बना रहा है, और अब राजवीर अंकुर सिंह सोलफुल फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते है।

राजवीर अंकुर सिंह ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में 'जी कुत्ता से' नाम की फिल्म से कदम रखा था। यह फिल्म स्त्रियों से द्वेष करने वाले समाज में उनके रियल लाइफ इशू के बारे में बात करती है।यह फिल्म कुछ ही सिनेमाघरों में रिलीज की गयी थी क्योंकि उस समय सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट भी रिलीज़ हुई थी।

अपनी पहली फिल्म और अपने सफर के बारे में बात करते हुए राजवीर सिंह ने कहा, "मैं हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहता था जो मीनिंगफुल हो। मुझे बड़ी फिल्मों में छोटे रोल या कैमियो रोल ऑफर होते थे लेकिन मेरा दिल उन्हें करने को नहीं मानता था। मैं सही स्क्रिप्ट का इंतजार करता रहा और फिर 'जी कुत्ता से' की स्क्रिप्ट मेरे पास आयी। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ते ही  फिल्म के लिए हाँ कर दिया। एक छोटी इंडिपेंडेंट फिल्म होने के बावजूद भी हमने इस फिल्म को सलमान खान की  ट्यूबलाइट के साथ रिलीज किया था और मैं बताना चाहता हूँ की हमारी फिल्म ने अच्छा काम किया। हमें 2 फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिली थी और 8  अंतर्राष्ट्रीय नॉमिनेशन मिली। इसलिए यह फिल्म मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रही। यह फिल्म मेरी मैन लीड में पहली फिल्म थी।"

राजवीर की परफॉर्मेंस को सभी क्रिटिक ने सराहा था और जल्दी ही उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आ गए थे। लेकिन राजवीर ने ब्रेक लिया और एक अच्छी और ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार किया जो उन्हें मूव कर दे।

उन्होंने कहा, "मैंने फिर से एक ब्रेक लिया क्योंकि मैं जल्दबाजी में फिल्म साइन नहीं करना चाहता था। मैंने थिएटर किया, अपने काम को सँवारने की कोशिश की, फार्मिंग भी की और अपने आप पर खूब मेहनत की । मैं सिर्फ स्क्रीन टाइम के लिए फिल्म नहीं करना चाहता हूँ, मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूँ जो इंस्पायर करे, लोगों से कनेक्ट हो और कोई सोशल इशू की बात करे।

जल्दी ही उनकी प्रार्थना क़ुबूल हुई जब 'एक दुआ' के मेकर्स ने उन्हें मैन लीड का ऑफर दिया। यह फिल्म ईशा देओल की कमबैक फिल्म है और इसके साथ वह प्रोड्यूसर भी बन गयी है।

फिल्म एक दुआ में काम करने के अनुभव को ले कर राजवीर ने कहा, "एक दुआ ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैंने इतना इंतजार किया ,फिल्म सोलफुल है वह आप के दिल को छू जाएगी। यह एक बहुत सुन्दर फिल्म है जिसका एक कॉज और मतलब है। यह एक रीयलिस्टिक ड्रामा है जो एक मैरिड कपल की रोजमर्रा की जिंदगी की मुश्किलों को दर्शाती है। एक दुआ के ट्रेलर में आप ने  ईशा  देओल को अबीदा के किरदार में देखा जो अपने परिवार का गुजारा करने के लिए हाथ पैर मारती नजर आ रही है। वही उसका पति एक टेक्सी ड्राइवर है जो परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश में लगा होता है। यह फिल्म मेरी मैन लीड के तौर पर दूसरी फिल्म है।"

ईशा देओल के बारे में बात करते हुए राजवीर ने कहा, "वह बहुत हंबल और ग्राउंडेड है। वह एक बहुत अच्छी माँ है और हमने अपने बच्चों के बारे में बहुत बात की। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मुझे हेमा मालिनी जी से मिलने का मौका भी मिला और वह हमारे सेट पर अक्सर आया करती थी। वह काफी वार्म और सुप्पोर्टिव है।"

फिल्म को राम कमल मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और यह वूट सेलेक्ट पर 26 जुलाई को प्रीमियर करेगी। फिल्म को ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने अपने बैनर भरत ईशा  फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X