Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

'मैं अपने परिवार की विरासत को आगे बढाकर बहुत ही सम्मानित महसूस करता हूँ', नबील खान

Updated on Thursday, June 03, 2021 13:02 PM IST


सारंगी प्रोडिजी नबील खान बेहद खुश है क्यूंकि उन्हें अपने परिवार की म्यूजिक लिगेसी को आगे बढ़ाने का मौका मिल रहा है. वह अपने आप को बहुत ही सम्मानित और गर्वित महसूस कर रहे है क्यूंकि उन्हें  अपने दादाजी की 80 साल पुरानी  ट्रेडिशनल मोरादाबाद सैनिआ घराने की सारंगी बजाने का मौका मिल रहा है।

मल्टी टैलेंटेड नबील खान जो विश्व के सबसे कम उम्र के स्थापित सारंगी प्लेयर , कंपोजर, सिंगर और सांग राइटर है वह अपने परिवार में सारंगी आर्टिस्ट की आठवीं जनरेशन है और वह सारंगी सम्राट पद्म  भूषण से नवाजे जाने वाले उस्ताद साबरी खान साहब  के पोते है।

नबील ने कहा, "मेरे लिए यह सम्मान  की बात है कि  मुझे  अपने दादाजी की 80 साल पुरानी  ट्रेडिशनल मोरादाबाद सैनिआ घराने की सारंगी बजाने का मौका मिल रहा है। किसी भी म्यूजिशियन के लिए अपने परिवार की लिगेसी आगे बढ़ाना ख़ास तौर पर म्यूजिक लिगेसी को आगे बढ़ाना बहुत ख़ास बात होती है। यह मेरे लिए सिर्फ एक इंस्ट्रूमेंट नहीं है बल्कि यह उनकी कला, संस्कृति, विरासत,इतिहास, मेहनत और लगन, सब कुछ है। "

उन्होंने आगे कहा ,"मैं सारंगी की लिगेसी को पूरी लगन के साथ प्रमोट  करना चाहता हूँ और अपने बड़ो की दुआओं के साथ मैं विश्व का सबसे उम्दा इंस्ट्रूमेंटलिस्ट बनना चाहता हूँ। मैं चाहता हूँ की लोग समझे, सारंगी एक बहुत ही सुन्दर इंस्ट्रूमेंट है जो टाइमलेस है और जिसे आज की मॉडर्न एज के हिसाब से भी बजाया जा सकता है। "

नबील खान की  नसों में संगीत  बहता है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में  ही संगीत की तालीम लेना शुरू कर दिया था  और जल्दी ही वह सारंगी बजाने में माहिर हो गए थे। उन्होंने भारतीय क्लासिकल कल्चर को सारंगी इंस्ट्रूमेंट के साथ प्रमोट करने के लिए पहली  और सिर्फ इकलौती अकादमी   'सारंगी कल्चरल अकादमी ' शुरू की। नबील अपनी ज़िन्दगी में पढाई और अपने  संगीत के सफर में बैलेंस बनाने के लिए अपनी माँ को श्रेय देते है। उन्होंने बताया,"अगर मेरी माँ नहीं होती तो मैं एक साथ अपनी पढाई और सारंगी बजाना  नहीं सीख पाता। "

समय और अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोज़र की वजह से भारत में संगीत को लेकर काफी बदलाव आ गया है और नबील ने पहले ही इसको भांप लिया था और उसी हिसाब से उन्होंने अपने आप को ढालने की कोशिश की । उनके सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर काफी फोल्लोवेर्स है और उन्होंने आज की जेनेरशन को प्रभावित करने के लिए 'लेट अस लर्न सारंगी' नाम से काफी फ्यूज़न सांग वीडियो  और कंसर्ट्स किये है।

उनका डेब्यू ओरिजिनल गाना 'जानेजान' जिसमे भारतीय क्लासिकल संगीत को सारंगी और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स के साथ बजाया गया है ,उसने लोगों के दिलों को काफी हद तक छू लिया है ।

'लेट अस  लर्न सारंगी' ऐसा ही एक इनिशिएटिव है जिसमे पिछले  साल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कुछ बेसिक वीडियो के माध्यम से  भारतीय संगीत की क्लासिकल नॉलेज लोगों को देना शुरू किया।

नबील ने बताया,"मेरे लिए सारंगी के माध्यम से भारतीय संगीत में फ्यूज़न लाना एक बहुत ही रोमांचक अनुभव होता है।

 
जानेजान के बाद नबील का अगला गाना 'जज़्बात दिल के ऐसे' जिसे बुलमैन रिकॉर्ड लेबल ने रिलीज़ किया है , काफी हिट हुआ है। गाने को उसके म्यूजिक और लिरिक्स के लिए पसंद किया गया है। और अब आने वाले महीनो में वह काफी कुछ नया रिलीज़ करने वाले हैं।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X