Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कंपोजर आनंद त्रिपाठी और बुलेया सिंगर अमित मिश्रा का आ गया है नया गाना 'तेरा दीवाना'

Updated on Thursday, April 08, 2021 14:36 PM IST

म्यूजिक कंपोजर आनंद स्वरुप त्रिपाठी और बुलेया सिंगर अमित मिश्रा ने मिलकर एक नया सिंगल तैयार किया है, 'तेरा दीवाना'। गाने को कंटेम्पररी क्लासिकल और सूफिज्म बताते हुए आनंद और अमित दोनों को पूरा यकीन है की यह गाना लोगों के बीच काफी बड़ा हिट साबित होगा।

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की आनंद और अमित किसी गाने के लिए एक साथ आये हो। इस से पहले उन्होंने रुद्राष्टकम जो की एक डिवोशनल गाना है उसपर काम किया था। यह गाना भी लोगों के बीच काफी हिट हुआ था।

अमित और आनंद दोनों ही लखनऊ के रहने वाले है। आनंद भातखंडे यूनिवर्सिटी में अमित के सीनियर थे। तब से वे दोनों एक साथ जैमिंग करते आ रहे है। अमित ने बताया की आनंद न केवल अच्छे कंपोजर है बल्कि बहुत कमाल के सिंगर भी है। यह बात ऐसे सिंगर के मुँह से आनी जिन्होंने बुलेया,गलती से मिस्टेक, अल्लाह दुहाई है ,और मनमा इमोशन जागे जैसे लाजवाब गाने गाये हो , यह आनंद के लिए बहुत बड़ा कॉम्पलिमेंट है।

आनंद ने भी बात करते हुए बताया की कैसे तेरा दीवाना गाने पर उन लोगों ने काम किया। उन्होंने बताया, "अमित और मैं बहुत सालो से एक दूसरे को जानते है। हम दोनों लखनऊ के रहने वाले है। ये उन दिनों की बात है जब हम दोनों स्टूडियो में जैम कर रहे थे और ब्रेक के दौरान मैं कुछ गुनगुना रहा था। अमित ने कहा इसको लेकर कुछ ट्राई करते है और अमित ने ही इसके लिरिक्स लिखे। जो उन्होंने लिखा मुझे वह बहुत पसंद आया और उसके बाद मैंने उसकी कम्पोजीशन की। हमने अनुराग बेदी को वह भेजा और ज़ी म्यूजिक ने उसे अप्प्रूव किया। ऐसे तेरा दीवाना गाना बना। "

अमित ने बताया," आनंद त्रिपाठी जैसे ब्रिलियंट म्यूजिशियन के साथ काम करके बहुत मजा आया। सिंगिंग को लेकर मैंने काफी सूफी वोकल्स ट्राई किये है। इसलिए हम इसको फोल्क वोकल्स भी कह सकते है। गाने में बहुत कमाल के एलिमेंट्स है। म्यूजिक अरेंजमेंट काफी वेस्टर्न है और उसमे इंडियन परक्युशन भी है। इस वजह से गाना प्रोग्रेशन और प्रोगरामिंग में काफी अलग है। "

आनंद ने कहा, "तेरा दीवाना गाने में हर ऐज ग्रुप के लिए कुछ न कुछ है और यही इस गाने की ब्यूटी है। यह एक कंटेम्पररी क्लासिकल है जिसमे सूफी फील है। एक गाने में आपको काफी जॉनर सुनने को मिलेंगे जैसे की रोमांस, पैशन और अग्रेशन। हर ऐज ग्रुप के लोग इस गाने को पसंद करेंगे। लाइव परफॉर्मर्स इस गाने को गाते हुए काफी एन्जॉय करेंगे। "

आनंद को गाने से काफी उम्मीदे है और वह चाहते है की सुनने वाले इस गाने से कनेक्ट हो और उसके शब्दों के मतलब को समझे।

तेरा दीवाना के बाद, आनंद अमित के साथ एक और सिंगल पर काम कर रहे है। लेकिन उसकी डिटेल्स अभी वह बता नहीं सकते। उन्होंने अपना म्यूजिकल सफर बचपन में ही शुरू कर दिया था ,"मैं हमेशा से ही कम्पोजीशन की तरफ खींचा चला जाता था। मैं भातखंडे   यूनिवर्सिटी  में था और उसके बाद मैंने उस्ताद विनोद प्रसाद जी से म्यूजिक की शिक्षा ली और अभी भी उनसे ट्रेनिंग लेता हूँ। " कुछ जिंगल्स कंपोज़ करने के बाद उन्होंने लोकल प्रोजेक्ट किये और उसके बाद रुद्राष्टकम पर काम किया।

वही, अमित सिंगल प्लेबैक प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा काम कर रहे है और वह मूवी के लिए भी रिकॉर्डिंग कर रहे है। वह डिवोशनल गाने भी रिकॉर्ड कर रहे हैं।

Video Link - Song out now

https://youtu.be/b-5KsRE3vMI

 

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X