Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

यामी गौतम और विक्रांत मैसी का सॉन्ग "फूंक फूंक" मचा रहा धमाल, म्यूजिक कंपोजर गौरव चटर्जी की हो रही प्रशंसा

Updated on Saturday, October 10, 2020 12:28 PM IST

यामी गौतम और विक्रांत मैसी की फिल्म "गिन्नी वेड्स सनी" का गाना "फूंक फूंक" रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है, और तेजी से इसके व्यूज़ भी बढ़ रहें हैं। गाने में विक्रांत और यामी जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहें हैं। फिल्म शुक्रवार को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हो गई है, कोविद-19 के कारण मेकर्स ने फिल्म को सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफार्म यानि कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला किया। "फूंक फूंक" गाने के म्यूजिक कंपोजर गौरव चटर्जी ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। फिल्म के रिलीज होते ही इस गाने की ट्यून की खूब चर्चा हो रहीं है। 

'फूंक फूंक' एक सूफी सॉन्ग है, जिसमें कई सारे इमोशन्स हैं। गाने में बारात की फीलिंग से लेकर, प्यार और तकरार जैसे इमोशन है। इस गाने को नीति मोहन और जतिंदर सिंह ने गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स संदीप गौर ने लिखें हैं। गाने को और भी अच्छा बनाने के लिए इसमें लाइव ढोल, ढोलक, स्ट्रोक, गिटार का उपयोग किया गया है। म्यूजिक कंपोजर गौरव ने फिल्म 'जय मम्मी दी' के गाने 'इश्क़ दा बैंड' से म्यूज़िक कम्पोज़र के रूप में डेब्यू किया था। फिल्म में सोनाली सहगल और सनी सिंह थे, जो जनवरी 2020 में रिलीज़ हुई थी। 

गौरव पहले एड इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं, अपनी प्रेरणा के बारें में बात करते हुए गौरव ने कहा, "मैं एक भावुक म्यूजिक का शौकीन हूं, और लगातार मैं म्यूजिक सुनने, महसूस करने और सीखने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे तबला के साथ बहुत छोटी उम्र में म्यूजिक की भाषा से इंट्रोड्यूज कराया गया था और फिर मैंने हिंदुस्तानी क्लासिकल, वेस्टर्न क्लासिकल- पियानो में कई गुरुओं और शिक्षकों से प्रशिक्षण लिया। क्लासिकल, फ़ोक, सूफी, जैज आदि से प्रेरणा लेते हुए, मैं म्यूजिक की अपनी छोटी सी दुनिया बनाने की कोशिश कर रहा हूं ताकि ये लोगों के बीच गूंज सके। मैं अपने ओरिजिनल कंपोजीशन के साथ लोगों से कनेक्ट करना चाहता हूं।" 

फिलहाल गौरव इस समय कई और बॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त है, जो जल्द ही रिलीज होगें। 

चेक आउट द सॉन्ग

https://youtu.be/WPoVRWx7ujg

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X