Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

भाई - बहन के रिश्ते को दर्शाती है एमएक्स प्लेयर की सीरीज 'स्वीट एन सोर'

Updated on Saturday, July 18, 2020 12:30 PM IST

"स्वीट एन सोर" दो सिबलिंग कबीर और ईशा की कहानी है। शायद ऐसा पहली बार है जब वेब सीरीज में दो सिबलिंग के जीवन और उनके रिश्ते की कहानी दिखाई गई है।

स्वीट एन सोर की कहानी बहुत ही यूनिक है, और साथ ही इस कहानी में भाई-बहन अपने खूबसूरत रिश्ते की पड़ताल करते नजर आ रहें है, दिलचस्प बात तो ये है कि इस वेब सीरीज को लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया था। इस महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से दोनों भाई-बहनों का जीवन काफी बदल जाता है, एक-दूसरे के प्रति उनके नजरिए भी बदल जाते है।

तकनीकी रूप से इसकी शूटिंग वीडियो कॉल और मोबाइल फोन के जरिए की गई है, लेकिन इस सीरीज की कहानी जिस तरह से दिखाई गई है उसमें मोबाइल फोन का अपना महत्व है।

"स्वीट एन सोर" वेब सीरीज में संभव जैन ने मुख्य किरदार निभाया है और इसके अलावा इस सीरीज के जरिए संभव ने राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के फील्ड में भी कदम रखा है। संभव जैन को गलीबॉय और गुड न्यूज़ जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए भी जाना जाता है।

"स्वीट एन सोर" वेब सीरीज इस समय ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम कर रहीं हैं।

स्वीट एन सोर की कहानी की बात करें को ईशा और कबीर, दोनों बिलकुल चाक और पनीर की तरह है। वे दोनों आपस में बात नहीं करते हैं, लड़ाई नहीं करते हैं, और यहाँ तक कि एक-दूसरे की लाइफ में क्या चल रहा है वो भी नहीं जानते।

जहां एक तरफ कबीर एक्सट्रोवर्ट है तो वही ईशा शांत और समझदार है। एक अच्छा स्टुडेंट होने के कारण कबीर को स्कूल की तरफ से स्कॉलरशिप मिलने की वजह से उसके माता पिता ने उसका एडमीशन पॉचवी क्लास से बोर्डिंग स्कूल में कराया था और जब वो घर वापस आया तो भाई-बहन के साथ रिश्ते पहले जैसे नहीं रहें।

ईशा को पहले से ही लगता था कि उसके माता-पिता ने कबीर को अधिक महत्व देते है, या तो उसके होशियार होने के कारण या फिर उसके इतने लंबे समय तक दूर रहने के कारण। वो दोनों आपस में कुछ भी शेयर नहीं करते थे और ना ही कभी महसूस किया कि करना चाहिए। रक्षाबंधन का भी उनके जीवन में उतना महत्व नहीं था। ऐसा नहीं था कि वे एक-दूसरे से नफरत करते थे, लेकिन बहुत पसंद भी नहीं करते है।

लेकिन ये लॉकडाउन उनके जीवन में बहुत बदलाव लाता है। 5 एपिसोड के दौरान, कैसे दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं और करीब आते है यह देखने लायक है ।

इस वेब सीरीज को संभव जैन ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी को लिखा और डायरेक्ट किया है गरिमा मारवाह और संभव जैन ने। इसमें लेख प्रजापति, संभव जैन, चैतन्य पुरी और सपना जैन जैसे कलाकार है। और एडिटिंग अक्षय कक्कड़ द्वारा किया गया है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X