Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

विकास खन्ना और इंडिया गेट ने किया 17 मिलियन मील्स को सेलिब्रेट #FeedIndia के साथ

Updated on Tuesday, June 30, 2020 14:50 PM IST

मिचेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना इस हफ्ते एक काफी बड़ा फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का
आयोजन कर रहे है जिसके माध्यम से वह मील्स और जरुरत का सामान मुंबई में रहने वाले
डब्बावालों और वृन्दावन में रह रहीं विधवाओं तक पहुचायेंगे जिन्हे कोरोना वायरस के चलते
मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
अमृतसर में पैदा हुए 48 साल के विकास खन्ना आज मेनहट्टन में एक बड़े शेफ बन गए है और आज
कल वह इस काम में इतने व्यस्त है की उन्होंने अपनी पहली फिल्म  दी लास्ट कलर के रिलीज़
के बारे में भी सोचना बंद कर दिया हैं। KRBL विकास के इस नेक काम में उनकी मदद कर रहे हैं
जिसके माध्यम से वे लोग करोड़ो माइग्रेंट वर्कर्स, डेली वेजर , गरीब और वंचित लोगों को खाना
खिला रहे है। ये लोग कोरोना के चलते लॉक डाउन की वजह से काफी मुश्किलों का सामना कर
रहे हैं और विकास खन्ना इन लोगों की निरंतर मदद करने में जुटे हुए हैं।
 
खन्ना की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म  दी लास्ट कलर जो की पिछले साल ऑस्कर 2019 की
बेस्ट फिल्म की नॉमिनेशन तक पहुंची थी , उसके बारे में जब उनसे पूछा गया की क्या वो उस
फिल्म को  OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने के बारे में सोच रहे हैं क्यूंकि इस समय पर काफी
फिल्में सीधा OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ की जा रही हैं , तो इसपर उनका कहना हैं , मैं आपको
सच बताऊ तो इस वक़्त मेरे पास सांस लेने का भी समय नहीं हैं, अभी के लिए मैं अपनी फिल्म
के रिलीज़ के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहा हूँ।
 
इस कैंपेन के बारे में इंडिया गेट बासमती राइस के बिज़नेस हेड आयुष गुप्ता का कहना हैं ,
हमारा परिवार देश की  पिछले 100 साल से सेवा कर रहा हैं और इस देश के लोगों ने ही हमें
विश्व का सबसे बड़ा मिलर और सबसे ज्यादा बिकने वाले बासमती चावल का ब्रांड बनाया है।
इस लॉक डाउन के दौरान हमने देखा की  देश के लोग अपनी रोज़मर्रा की जरुरत के लिए भी दर
दर भटक रहे हैं ,ऐसे में हमे लगा की, हमारा कर्त्तव्य है  देश के लोगों की सेवा करना। इंडिया गेट
ब्रांड भारत के मूल विचार, शेयरिंग और लोगों की सहायता करने में विश्वास रखता हैं। हमने
पहले भी ऐसे कई आयोजन किये हैं लेकिन कोरोना की वजह से हमे  नए तरीके से लोगों की सेवा
करने का मौका मिला।
 
आयुष ने ये भी बताया की कैसे छोटे स्तर का ये इनिशिएटिव इतना बड़ा बन गया ,जब हमने
यह काम की शुरुवात की थी तोह वह भोपाल के पास के अनाथालय में सेवा का काम था। वहा से
शुरू करके हम आगे बढ़ते चले गए और अब यह बड़े पैमाने और अलग अलग वर्ग के लोगों की
सेवा के लिए किया जा रहा है।
 
ऐसे मुश्किल वक़्त में लोगों के बीच प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए विकास खन्ना जो की अब न्यू  यॉर्क
में रहते हैं उन्होंने #फीड इंडिया मूवमेंट की शुरुवात की। इस इनिशिएटिव के अंतर्गत बरकत
इवेंट का आयोजन किया गया जिसमे 10000 से ज्यादा ड्राई राशन के बैग को दिल्ली- एनसीआर
में बटवाया गया। यह इवेंट शेफ विकास खन्ना  के साथ साथ इंडिया गेट ब्रांड ने मिलकर किया
और इसके अंतर्गत 2 मिलियन मील्स लोगों तक पहुचायी गयी।
 
विकास खन्ना की प्रशंसा करते हुए आयुष गुप्ता कहते हैं ,मुझे लगता है  विकास खन्ना जो हमारे
देश से हजारो मील दूर बैठे है , वहां  बैठकर 17 मिलियन लोगों तक खाना पहुंचा सकते है और
यह सब सोशल मीडिया के माध्यम से, यह बहुत ही अद्भुत और प्रशंसनीय काम हैं। यह देश के
लिए उनका प्यार और मानवता का जीता जागता उद्धारण हैं।
 
90 दिनों से यह काम चल रहा हैं और अब तक  विकास खन्ना और इंडिया गेट ब्रांड  ने मिलकर
17 मिलियन मील्स को अनाथालय , ओल्ड ऐज होम्स , लेप्रोसी सेंटर्स , ट्रांस जेंडर्स , एड्स पेशेंट ,
फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स , विधवा आश्रम , माइग्रेंट वर्कर्स , और हजारो लोगों तक पहुंचाया हैं। यह
काम दी नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फाॅर्स की मदद से  भारत के 125 शहरों में किया गया है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X