Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

सुशांत मर के भी अमर हो गया - कुमार सानू

Updated on Tuesday, June 30, 2020 06:58 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के अंदर भाई-भतीजावाद के सवाल उठ गए हैं। ऐसे सवाल अभिनव कश्यप, कंगना रनौत, कोएना मित्रा, अनुभव सिन्हा, निर्माता निखिल द्विवेदी, हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी उठा चुके हैं। अब इस बहस में फेमस सिंगर कुमार सानू भी शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत ने छोटी उम्र में बहुत कम समय में बहुत अच्छा-अच्छा काम किया है, बॉलीवुड को अच्छी-अच्छी फिल्में दीं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी जगह बना ली।' सानू ने आगे कहा कि 'मुझे अभी तक भरोसा ही नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है, जहां तक मैंने सुना है कि वे बहुत पॉजिटिव इंसान और एक बेहतरीन ऐक्टर थे। बहुत कम समय में उन्होंने अच्छा-अच्छा काम किया और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं ।

हालांकि बिहार से आए ऐसे कई टैलेंटेड ऐक्टर्स बॉलीवुड में हैं, जिन्हें देश ने देखा है।शत्रुघन सिन्हा, मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन, उदित नारायण और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार बिहार ने दिए हैं। सुशांत उम्र में हमारे बच्चे के जैसे थे और इतनी कम उम्र में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।' कुमार सानू ने कहा कि, 'मैं यही कहूंगा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

मन अभी भी कह रहा है कि काश, सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा कदम नहीं उठाया होता। नेपोटिज्म हर जगह होती है लेकिन बॉलीवुड में ज्यादा होती है। यह आप हैं जो हमें बनाते हैं। कौन किसको बनाएगा, कौन किसको इंडस्ट्री से निकाल देगा यह फिल्म बनाने वाले या ऊपर के लोग तय नहीं कर सकते हैं। यह आपके हाथ में है कि किसे रखना है और किसे गिराना। आप ही हैं, जो सभी आर्टिस्टों को बनाते हैं।'

कुमार सानू ने यह भी कहा कि 'मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री में बाहर से आकर स्ट्रगल करने वालों को मैं एक ही सलाह दूंगा कि पहले आप कोई जॉब पकड़ लो फिर स्ट्रगल करो। मैंने भी ऐसा ही किया था और फिर स्ट्रगल किया। मुझे उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत की वजह से आने वाली पीढ़ी को बराबर काम मिलेगा और मैं यही कहूंगा कि सुशांत सिंह राजपूत मर के भी अमर हो गया।'

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X