Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद शुरू हुई शूटिंग

Updated on Saturday, June 27, 2020 07:52 AM IST

नई दिल्ली - कोरोना वायरस पैनडेमिक के प्रकोप के कारण पूरा देश लॉकडाउन में चला गया था। फ़िल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री पर भी इसका व्यापक असर पड़ा। धारावाहिकों और फ़िल्मों की शूटिंग बंद हो गयी। मगर, अब सशर्त शूटिंग की इजाज़त मिलने के बाद धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट रही है।

टीवी की दुनिया में लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाला देवी आदि पराशक्ति पहला पौराणिक शो बन गया। लॉकडाउन के बाद पौराणिक शोज़ की शूटिंग काफ़ी मुश्किल भरी हो गयी है। ऐसे शोज़ में कलाकारों को हैवी कॉस्ट्यूम पहनने पड़ते हैं। अब कड़े दिशा-निर्देशों का पालन भी करना पड़ रहा है, जो कलाकारों के लिए चुनौती बना हुआ है।

शो में देवी पार्वती का रोल निभाने वाली रति पांडे ने बताया- "ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। जब से हमने शूटिंग शुरू की है, तब से प्रोडक्शन टीम स्वच्छता और सुरक्षा का बंदोबस्त कर रही है। सभी क्रू मेंबर्स मास्क पहनते हैं। नियमित अंतराल पर सभी के तापमान और ब्लड प्रेशर की जांच की जा रही है। यहां तक कि जिन निजी कारों में हम आए थे, उन्हें भी सैनिटाइज़ किया गया था।

दंगल टीवी पर प्रसारित होने वाले शो का सेट गुजरात के उमरगांव में स्थित है, जो कोरोना वायरस के लिए ग्रीन ज़ोन है। इसलिए अभिनेता तरुण खन्ना और रति पांडेय समेत पूरे क्रू को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ा। तरुण खन्ना ने बताया- "निर्माताओं ने यह सुनिश्चित किया है कि एक डॉक्टर दिन में दो बार टीम के प्रत्येक सदस्य के कमरे में जाकर उनका तापमान और पल्स चेक करवाए और यह शूट पर आने से पहले भी किया जाता है।

हमारे स्टूडियो के ठीक बाहर हम सब एक सैनिटाइज़ टनल से गुज़रते हैं और एक बार फिर शरीर के तापमान की जांच की जाती है। अन्य सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। व्यक्तिगत अनुभव कहूं तो मैं पहली बार है जब मैं कैमरे से इतनी लंबे समय से दूर था। और मैं कैमरे के सामने वापस आकर वास्तव में खुश हूं।''

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X