Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Updated on Friday, June 26, 2020 12:37 PM IST

एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट
लिमिटेड के तहत काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे इंडस्ट्री में नेपोटिज्म कल्चर को हटाएंगे। और साथ
ही उन्होंने यह भी बताया कि वो नए टैलेंट को मौका देतें है।


होम बैनर के साथ अपने उद्देश्यों और महत्वाकांक्षाओं के बारे में बात करते हुए, हरि ने कहा, “मैं सुशांत सिंह
राजपूत के बारे में सुनकर हैरान हुआ। सुशांत इतने अच्छे दिखने वाले और एक शानदार अभिनेता थे।
नेपोटिज्म ने उन्हें मार दिया। उन सभी न्यू कमर्स के बारे में सोचिए! जो इस इंडस्ट्री में नए हैं, और अभी भी
संघर्ष कर रहे हैं, वो अभी क्या सोच रहे होगें?”


“इन चीजों को रोकने की बहुत जरूरत है। और किसी को इसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। मैं नए टैलेंट
को मौका देकर और उनकी मदद करके अपना काम कर रहा हूं। मै इसे अपनी ज़िम्मेदारी समझता हूँ और उसे
बखूबी निभाने की कोशिश कर रहा हूँ । मैं नए राइटर्स, मेकर्स, एक्टर्स, सिंगर्स और टेक्नीशियन्स और वो
सभी जो भी इस इंडस्ट्री में एक मौके की तलाश कर रहा है उन्हें ज़रूर अवसर दूंगा।"
इसके अलावा, हरि विष्णु ने इंडस्ट्री द्वारा न्यू कमर्स को परेशान करने और उनके सपनों को चकनाचूर करने के
लिए भी एक बात कहीं।


विष्णु ने कहा, “इंडस्ट्री का मुख्य उद्देश्य कैरियर ग्रोथ और लोगों को एंटरटेन करना है। यह इंडस्ट्री उन
हजारों को रोज़गार देती है जो पूरी लगन और समर्पण के साथ कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग
ही सफलता पाते हैं, ऐसा क्यों है? क्यों स्टार बच्चों के लिए यह आसान होता है? यह एक बहुत ही दुखद
सच्चाई है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोगों का समूह हैं जो फिल्म इंडस्ट्री को कंट्रोल करते हैं और वे लोग ही
न्यू कमर्स के टैलेंट और ड्रीम्स को मार रहे हैं।


“धर्मा प्रोडक्शंस, यश राज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, सलमान खान फिल्म्स, नाडियाडवाला ग्रुप, ट्रेसिज़,
मैडॉक फिल्म्स जैसे बड़े बैनरों ने लोगों के करियर बनाने से ज्यादा बिगाड़ दिए है। वे न्यू कमर्स के टैलेंट की
कद्र नहीं करते हैं, वे स्टार किड्स में रुचि रखते हैं और मैं अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ इस नेपोटिज्म के
कल्चर को बदलने का उद्देश्य रखता हूं। सुशांत सिंह के फैन बेस थे और इसलिए सुर्खियां बनीं, अन्यथा ये लोग
इससे दूर हो जाते।


वीसीसी स्टूडियो 5000 स्क्रीन पर फिल्में रिलीज करता है। और यदि यह फिल्म छोटी हो तो भी 3000-4000
स्क्रीन पर रिलीज होती है। इसलिए ताकि प्रोड्यूसर्स को फिल्म के रिलीज होने के बाद जल्द ही वसूली मिल
सकें।


हरि विष्णु साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक प्रमुख फिल्म फाइनेंसर हैं और उन्होंने फिल्मों जैसे- विजय माल्या
बायोपिक, मुगल, कलाकार, पैसा बोलता है, जहांपनाह और कई और फिल्मों की रिलीज में पार्टनरशिप की
है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X