Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो

Updated on Monday, June 22, 2020 13:17 PM IST

ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो
जैसे कि आजकल अधिकतर फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज हो रही है। ओटीटी प्लेटफार्म पर
रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में वेलेंटिना क्रेडो का कहना है कि हम ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में
घर पर सुरक्षित और कंफर्टेबल रहकर देख सकते हैं। लॉकडाउन के बाद से ही बड़े प्रोडक्शन्स भी अपनी
फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर ही रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान
खुराना की फिल्म  गुलाबो सीताबो को भी डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया, और अब खबरें
आयीं है कि विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म & शकुंतला देवी भी डिजिटल प्लेटफार्म पर ही रिलीज
होंगी।

हालांकि फिल्मों के डिजिटल रिलीज पर थिएटर के ओनर्स और डिस्ट्रिब्यूटर विरोध कर रहे हैं, लेकिन
वैलेंटिना क्रेडो ने इस मामले में दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। वैलेंटिना ने कहा, “लॉकडाउन के कारण
फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। मुझे लगता है कि नुकसान की भरपाई करने के लिए वे सभी
फिल्में अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज करेंगे। और इन फिल्मों
के जरिए घर पर फैंस को व्यस्त रखने और मनोरंजन करने के लिए सबसे सही तरीका है, और एक
तरह से यह सुरक्षित होने के साथ ही सुविधाजनक और आरामदायक भी है।”

वैलेंटिना पहले एक मॉडल थी, इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करना शुरू किया। वैलेंटिना ने बहुत सी शॉर्ट
फिल्मों में काम किया है और साथ ही फेमस यू ट्यूबर्स के साथ कोलाबोरेट किया है।
अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, वैलेंटिना ने कहा, “मैं एक मुंबई बेस्ड मॉडल और एक एक्ट्रेस हूं।
मैंने मास मीडिया में अपनी पढ़ाई पूरी की है। मैं यही मुंबई में ही पली-बढ़ी हूं। मैंने अलग-अलग इन-
हाउस डिजाइनरों और कई कपड़ों के ब्रांडों के लिए प्रिंट शूट किए हैं। हाल ही में मैंने यूसी ब्राउज़र के
साथ एक शूट किया था।”

“मॉडलिंग के अलावा, मैंने शॉर्ट फिल्मों और यूटूबर्स के लिए भी एक्टिंग की है। मैं अपने काम को लेकर
बहुत ही पंचुअल हूं। मैं अपने रास्ते में आने वाले किसी भी मौकों को मिस नहीं करती। इस लॉकडाउन
के बाद मैं और अधिक अवसरों को ढूढ़ने की कोशिश करूंगी।

वैलेंटिना बहुत ही पॉजिटिव और सेल्फ मोटिवेटेड एक्ट्रेस है। लॉकडाउन में उन्होंने बहुत सी नई चीजें
सीखी है।

वैलेंटिना ने अपने लॉकडाउन पीरियड के बारे में बात करते हुए कहा, लॉकडाउन के दौरान, मैं अपना
सेल्फ-पोर्ट्रेट क्रिएटिव शूट कर रही थी। मैंने एडिटिंग भी खुद ही की। बता दूं कि मैंने यूट्यूब वीडियो
देखकर एडिटिंग करना सीखा। बेसिक एडिटिंग और फिल्टर्स का यूज तो मैं कर सकती हूं। इसके
अलावा, मैं क्रिएटिव भी हूं। मुझे पेंटिंग करने में मजा आता है। ज्यादातर शूटिंग के लिए मैंने अपने घर
के प्रॉप्स का इस्तेमाल किया जो आसानी से उपलब्ध थे।

वैलेंटीना ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा, “धीरे-धीरे काम चल रहा है। उम्मीद
है कि मैं अपने फैंस के साथ पहली डेब्यू की खबर जल्द ही शेयर करूंगी।”
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X