Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

दुष्यंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में बॉलीवुड प्रतिनिधिमंडल ने जारी की #savebollywood मुहिम

Updated on Tuesday, June 09, 2020 21:59 PM IST

अब पूरे देश में चल रहे कोरोना काल के साथ आर्थिक मंदी में भारतीय फिल्म जगत भी कराहने लगा है बॉलीवुड
के दिग्गज प्रमोटर व निर्देशक, कंपोजर दुष्यंत प्रताप सिंह सहित मुम्बई अभिनय जगत के  कई चर्चित चेहरों
जिनमें पंकज बैरी और ज़ैद शेख़ जैसे अभिनेता व् कविता त्रिपाठी, सोनिया शर्मा जैसी अभिनेत्रियों के साथ साथ,
अर्जुमन मुग़ल, ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन व प्रचार क्षेत्र के दिग्गज योगेश लखानी संगीतकार अंजान
भट्टाचार्य  जैसे नामों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेशों के मुख्यमंत्री सर्वश्री उद्धव
ठाकरे, कैप्टेन अमरिंदर सिंह और  योगी आदित्यनाथ से फ़िल्म उद्योग के लिए सामूहिक व व्यक्तिगत तौर पर
राहत की प्रार्थना की है।


सभी ने मिल कर  मुख्य रूप से  प्रार्थना के ज़रिये निम्नलिखित मुद्दों पर बात की
1) कलाकारों व तकनीशियनों हेतु कुछ आर्थिक छूट.
2) निर्माताओं को टैक्स में छूट.
3) फ़िल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों को कोई अर्धसरकारी पहचान पत्र व सरकारी उद्यमों में रियायत.
4) पोस्ट प्रोडक्शन हेतु कार्य करने की अनुमति
5) मुफ्त या बेहद कम दरों पर दुर्घटना बीमा ।


इस पूरे अभियान को #savebollywood नाम दिया गया है। अभिनेता पंकज बैरी के मुताबिक तकनीशियन बेहद
मुश्किल दौर मैं है उन्हें तत्काल मदद की ज़रूरत है वहीं कविता त्रिपाठी के मुताबिक बड़े फ़िल्म स्टार्स को कम
तकलीफ है लेकिन छोटे कलाकार इस वक़्त क्या करें उनके लिए कोई मदद फौरी तौर पर मिलनी चाहिए।
दुष्यंत प्रताप सिंह के अनुसार तकरीबन डेढ़ लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से भारतीय सिनेमा से जुड़े हुए है जो रोजाना
काम कर खाते है उनके संसाधन खत्म हो चुके है अगर प्रवासी तकनीशियन का पलायन हुआ तो फिर काम
करना संभव ही नही होगा वहीं ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के अनुसार भारतीय सिनेमा जगत को तकरीबन दो
हज़ार करोड़ व मनोरंजन के सभी क्षेत्रों को तकरीबन 3000 करोड़ का नुकसान हो चुका है जिसकी भरपाई शायद
ही हो  पायेगी।


अभिनेत्री सोनिया शर्मा के मुताबिक ये सही वक्त है जब भारत सरकार हमारे साथ खड़ी हो क्योंकि  कलाकार
हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वोत्तम प्रस्तुत करते है। जैद शेख़ के अनुसार यह समय एक अवसर भी है
अगर सरकार ने साथ दिया तो भारतीय सिनेमा विश्व के सिनेमा जगत को एक नई सोच दे सकता है संगीतकार
अंजान भट्टाचार्य संगीत जगत को लेकर बेहद व्यथित है उनके मुताबिक अगर सरकार अब साथ नही देगी तो
कब देगी ।


बॉलीवुड को उम्मीद और इंतज़ार है के कब कलाकारों की सुध सरकार लेगी? क्योकि बॉलीवुड सहित देश के सभी
राज्यों में कलाकारों की  स्थिति बेहद बेकाबू व विकराल हो गयी है। सभी दिग्गजों के मुताबिक बहुत जल्द एक
प्रतिनिधि मंडल माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री महोदय से इस संबंध में मुलाकात के लिए समय
मांगेंगे |

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X