Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने प्री-स्क्रीनिंग के साथ की वाईआईएफएफ शुरुआत

Updated on Tuesday, March 03, 2020 12:51 PM IST

फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने नई दिल्ली में छह फिल्मों की प्री-स्क्रीनिंग के साथ येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( वाईआईएफएफ) के फर्स्ट एडिशन की शुरुआत की।

इंडस्ट्री के सभी अवार्ड शो और फिल्म फेस्टिवल के बीच, येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बहुत ही यूनीक और नये होने के साथ ही फिल्ममेकर्स के बीच अपनी एक ख़ास पहचान बना रहे  है, क्योंकि यह फिल्म फेस्टिवल के पीछे अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर तुषार त्यागी का योगदान है ।

इस फेस्टिवल की शुरुआत दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में खचाखच थिएटर से भरे हुए स्पेशल प्री-स्क्रीनिंग के साथ हुई। इस स्क्रीनिंग में फिल्म मेकर्स, इंडस्ट्री के क्रिएटिव लोगो के साथ ही कई डायरेक्टर, एक्टर और फैंस भी मौजूद थे।  फिल्म फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, तुषार त्यागी ने कहा, “वाईआईएफएफ अवॉर्ड नवंबर में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। और तब तक हम प्री-स्क्रीनिंग करेंगे, पहला स्क्रीनिंग आज रखा गया था और दो जल्द ही किए जाएंगे। हमारी सबमिशन लाइनें अक्टूबर तक खुली रहेगी। फिल्म मेकर हमारी वेबसाइट (www.yellowstoneinternationalfilmfestival.com) पर जा सकते हैं और अपनी फिल्में सबमिट कर सकते हैं। ”

वाईआईएफएफ टीम ने स्क्रीनिंग के लिए छह फिल्मों को चुना। फिल्में जैसे मील, गुडबाय लव, दैट मैन इन द पिक्चर, द ब्लैक कैट और संदेह जैसी फिल्में वाईआईएफएफ प्रोग्रामिंग बोर्ड द्वारा चुनी गईं है।

फिल्म 'मील' का डायरेक्शन अभिरूप बसु ने किया है और आदिल हुसैन लीड रोल में  है। 'गुडबाय लव' को अपूर्व गांधी ने डायरेक्ट किया है और कुशा कपिला और अंकुश भागुना लीड रोल में है। वही 'दैट मैन इन द पिक्चर' को गौरव शर्मा ने डायरेक्ट किया है और दिग्गज रघुबीर यादव लीड रोल में है। भार्गव सैकई  के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्लैक कैट' में टॉम ऑल्टर लीड रोल में थे। और सुनील सुखतंकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'संदेह' ने स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी जगह बनाई।

कंप्यूटर इंजीनियर और फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडेमी से ग्रैजुएशन किया है, लेकिन  फिल्म बनाने और इस लिगेसी को आगे बढ़ाने के लिए अपने देश वापस लौट आए।

तुषार त्यागी ने अपने करियर में 10 से अधिक फिल्में की हैं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार और मान्यताएं प्राप्त है । वह दुनिया भर में कई फिल्म फेस्टिवल को जज करते हैं।

एक इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर्स बैकग्राउंड से होने के नाते, वह एक फिल्म बनाने मेें होने वाले चैलेंजेज को पूरी तरह से समझते हैं। तुषार ने कहा कि यह वह समय है जहां वो इस फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से एक इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर को आगे बढ़ने में उनकी मदद करेंगे।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X