Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

जय ठक्कर, सोनी टीवी के सीरियल "एक दूजे के वास्ते -2" में नज़र आएंगे एक महत्वपूर्ण भोपाली किरदार में

Updated on Saturday, February 08, 2020 16:35 PM IST

फिल्म और टीवी जगत के जाने माने एक्टर जय ठक्कर, जिन्होंने फिल्मों और टेलीविजन शोज में अपने शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है, वो जल्द ही सोनी टी वी के अपकमिंग शो एक दूजे के वास्ते के दूसरे सीज़न में नजर आने वाले हैं।

जय ठक्कर सब टीवी के शो 'गुटुर्गु', कलर्स के शो 'लागी तुझसे लगन' और बालाजी मोशन पिक्चर की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुर्राना के साथ काम कर चुके हैं। और अब वो सोनी टीवी के शो 'एक दूजे के वास्ते सीजन 2' में बंटी मियां का रोल प्ले करते दिखाई देगें।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, जय ने कहा, “मैं इस शो में बंटी मियां का किरदार निभाने वाला हूँ। मेरा कैरेक्टर बहुत ही अहम है, इसलिए मुझे भोपाली और उसकी बारीकियों को सीखना पड़ा। जब मुझे ये रोल ऑफर हुआ था तो उसमें मेरा रोल एक सिंपल हिंदी बोलने वाला था, लेकिन शो के क्रिएटिव और राइटर्स ने सोचा कि अगर अगर मेरा किरदार थोड़ा लोकल रहेगा तो वह रिलेटेबल लगेगा। मैंने भोपाल में लगभग एक महीने अपने बॉडी लैंग्वेज के लिए वर्कशॉप और ट्रेनिंग लिया।"

“बंटी मियाँ का कैरेक्टर पूरी तरह से भोपाली है, इसलिए वह बहुत ही मज़ेदार और शरारत से भरपूर है, इसके अलावा मेरे कैरेक्टर में कई लेयर्स भी है। वह श्रवण मल्होत्रा के बचपन का दोस्त हैं और दोनों बहुत ही प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। मेरा कैरेक्टर सभी को गाइड करता है, हेल्प करता है और सपोर्ट भी करता है, इसलिए यह एक स्पेशल रोल है।

शो में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, जय ने कहा, "मेरे कैरेक्टर बंटी के लिए ऑडिशन भोपाल, दिल्ली और मुंबई में चल रहे थे और मैंने बाकी सभी लोगों की तरह ऑडिशन दिया और मुंबई में इस रोल के लिए मुझे चुना गया। शो की पूरी शूटिंग भोपाल में की गई है। आप सोच सकते हैं कि किस तरह हर सीन्स में वहां की संस्कृति को फिल्माया गया होगा और साथ ही सभी कैरेक्टर में भी उसकी झलक दिखाई देगी।”

सोनी टीवी का प्राइम टाइम शो 'एक दूजे के वास्ते सीजन 2' का प्रोमो पहले ही आउट हो चुका है और ऑडियंस प्रोमो देखकर काफी एक्साइटेड हैं। और इस बार शो की कहानी एक आर्मी-बैकग्राउंड की है जो काफी अलग है।

स्टोरी लाइन के बारे में बात करते हुए जय ठक्कर ने कहा, “मैं सारा मज़ा खराब नहीं कर सकता। यह पहले सीजन जितना अच्छा है, शायद उससे भी बेहतर है। लेकिन मैं आपको एक बात बता सकता हूं, शो के क्रिएटिव और राइटर्स ने बंटी मियाँ के कैरेक्टर को बहुत ही अलग और मजेदार तरह से पिरोया है और मैं अपने कैरेक्टर को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।"

इसके अलावा, जय ने यह भी बताया कि शो की शूटिंग करने में बहुत मजा आया। उन्होंने कहा। "मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दिलीप झा, उदय बेरी, विशाल मेहरा, जय बसंतू सिंह और बिंदू मूविंग इमेजेज और एसपीएन स्टूडियो नेक्स्ट की पूरी टीम जैसे क्रिएटिव लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।"

एक दूजे के वास्‍ते सीजन -2 को 10 फरवरी, 2020 से सोनी टीवी पर रात 9:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X