Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

फिल्म 'ज़हीन' में आर्या बब्बर के साथ पैरेलल लीड रोल करते नजर आएंगे निखिल चौधरी

Updated on Monday, December 09, 2019 12:18 PM IST

एक्टर निखिल चौधरी, जल्द ही 'ज़हीन' नामक फिल्म में नजर आने वाले है, उनका कहना है कि वह इस साइको-थ्रिलर फिल्म में आर्या बब्बर के साथ पैरेलल लीड रोल प्ले करते दिखाई आएंगे।

निखिल चौधरी शुक्रवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए, निखिल ने कहा, “मैं 'ज़हीन' नाम की एक फिल्म में काम कर रहा हूँ। और इस फिल्म में मैं आर्या बब्बर के साथ, लीड रोल में काम करते हुए नजर आने वाला हूं। यह एक साइको-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को धीरेंद्र एम डिमरी ने डायरेक्ट किया है जो  बी आर चोपड़ा के साथ एडिटिंग डिपार्टमेंट में काम कर चुके है । मेरा उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और यह जल्द रिलीज होने वाली है।”

निखिल ने यह भी बताया कि वो जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देने वाले है। उन्होंने कहा, “मेरा म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द रिलीज़ होने वाला है और मैं उसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं। जब मैं एक इवेंट की होस्टिंग कर रहा था तभी, अर्जुन गायकवाड़ ने मुझे इस सॉन्ग के लिए अप्रोच किया था। अर्जुन बॉलीवुड के एक फेमस कोरियोग्राफर हैं। यह बहुत ही शानदार म्यूजिक वीडियो है और हमने इसे बनाने में काफी मेहनत की है। हम उस म्यूजिक वीडियो को प्रजेंट करने के लिए ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज़ के साथ बात कर रहे हैं। 'तू लाजमी' सॉन्ग को शाहिद माल्या ने गाया है और संगीत से संवारा है बॉलीवुड की एक बहोत ही यंग एंड टैलेंटेड म्यूजिक कंपोजर अंजना अंकुर सिंह ने । स्पार्क वीडियो टेक ऐल ऐल  पी द्वारा निर्मित इस वीडियो में अंकिता भट्ट भी हैं। हमने इस गाने की शूटिंग मुंबई में की है।"

अपने बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए, निखिल ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक छोटे से गाँव से हूँ। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही मेरी रुचि एक्टिंग और डांसिंग में थी। कॉलेज खत्म करने के बाद, मैं जॉब करने के लिए दिल्ली चला गया। उस दौरान, वहां के दोस्तों ने मुझे एक्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया, फिर मैंने सोचा कि मुझे दिल्ली में ही थिएटर करना चाहिए।"

बतौर एक्टर मुंबई में अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए, निखिल ने कहा, “मैं अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए मुंबई आया था। मैं पिछले 4-5 सालों से मुंबई में हूं। मैंने यहां के थिएटर ग्रुप्स में भी काम किया। मैंने कई एंकरिंग शो, डांस इवेंट और लाइव शो भी किए हैं। इसके साथ ही मैंने ऑडिशन देना चालू रखा और मैं उन ऑडिशन्स में सेलेक्ट नहीं हुआ। फिर, मुझे लगने लगा कि शायद मैं फिल्मों में एक्टिंग करने लायक नहीं हूं। 

पर मिझे यक़ीन है कि हर व्यक्ति की सक्सेस में उसकी कड़ी मेहनत और लक दोनों ही बहुत मायने रखते है, इसलिए मैं इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं।”

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X