Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

मैं सोचता था कि फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में एंट्री करना एक बड़ा कदम है- कुलदीप शर्मा

Updated on Wednesday, December 04, 2019 13:14 PM IST

एक्टर-मॉडल कुलदीप शर्मा जो २०१७   में मिस्टर नॉर्थ इंडिया पेजेंट के विनर रह चुके हैं, कहते है कि वह हमेशा से ही बॉलीवुड सितारों को देखते आएं है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो खुद भी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा बनेगे, क्योंकि उन्हें लगता था कि फिल्मी बैकग्राउंड से ना होने के कारण इस इंडस्ट्री में आना किसी भी व्यक्ति के लिए एक बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह फिल्मों के लिए कुछ प्रोड्यूसर के साथ बात कर रहे हैं और बहुत जल्द वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करेंगे।

 

अपने बैकग्राउंड के बारे में मीडिया से बात करते हुए, कुलदीप ने कहा, “वैसे तो मैं जयपुर का हूं लेकिन पिछले कुछ सालों से, मैं गुड़गांव, दिल्ली एनसीआर में रह रहा हूं। मैं एक इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी में डिप्टी चीफ केबिन क्रू हूं। इसके साथ ही, मैं मॉडलिंग और रैंप शो भी करता हूं।”

 

मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में अपने जर्नी के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने कहा, “बचपन से ही मुझे फिल्मों और गानों से बहुत लगाव था, इसके साथ ही मुझे डांसिंग और एक्टिंग भी बहुत पसंद थी। मैं कई बॉलीवुड स्टार्स की एक्टिंग भी करता था। तो, ये चीजें हमेशा मेरे दिमाग में रहती थी, लेकिन मैंने कभी भी फिल्मों या टेलीविजन में आने के बारे में नहीं सोचा था, क्योंकि मुझे लगा कि फिल्मी बैकग्राउंड से ना होने के कारण इस इंडस्ट्री में आना किसी भी व्यक्ति के लिए एक बड़ा कदम है। लेकिन फिर मेरी लाइफ में ऐसा कुछ हुआ और वही से मैंने अपना नजरिया बदला और फिर, मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग में आने के बारे में सोचा।”

 

कुलदीप शर्मा 2017 में मिस्टर नार्थ इंडिया के खिताब के विनर रह चुके हैं, उस कॉन्टेस्ट में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, कुलदीप ने कहा, "कुछ साल पहले, मेरे एक दोस्त से, मुझे पता चला कि मिस्टर नॉर्थ इंडिया नामक एक कॉन्टेस्ट हो रहा है। मैंने इसमें पार्टीसिपेट किया और फिर, मुझे ऑडिशन के लिए चुना गया। मुझे उस कॉन्टेस्ट के जरिये मॉडलिंग के बारे में बहुत कुछ पता चला और आखिरकार, मैं  २०१७    में मिस्टर नॉर्थ इंडिया बन गया। उसके बाद, मैं  २०१७    में ही लियो के मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में फर्स्ट रनर-अप बन गया, उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।"

 

कुलदीप शर्मा ने मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स नाम के एमटीवी के रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया, उस रियलिटी शो में अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, कुलदीप ने कहा, “इस रियालिटी शो में मेरी एंट्री वाइल्ड-कार्ड थी। इस शो में मैंने बहुत इंज्वाय किया। उस शो में रहने के दौरान मेरी किसी के साथ नोकझोंक नही हुई। मैंने हर कंटेस्टेंट को रिस्पेक्ट दिया, तो इसलिए मेरे लिए इसका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। मैं शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट में से एक था।”

 

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने कहा, “मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स में मुझे देखने के बाद, बहुत सारे लोगों ने मुझे कांटेक्ट किया। मैं फिल्मों के लिए कुछ प्रोड्यूसर से बात कर रहा हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। मैंने दो म्यूजिक वीडियो के लिए भी साइन किया है। फिलहाल इस समय मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करना बहुत जल्दबाज़ी होगी, तो मैं इसके बारे में आपसे बाद में बात करूँगा।"

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X