Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कंटेंट वाली फिल्में चलती है और ऑडियंस अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्में देखना पसंद करती है- प्रोड्यूसर विष्णु धनराज शर्मा

Updated on Saturday, November 16, 2019 12:44 PM IST

प्रोड्यूसर विष्णु धनराज शर्मा का कहना है कि उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म "कीप सेफ डिस्टेंस" एक सही उदाहरण है कि आजकल कंटेंट वाली फिल्में चलती है और ऑडियंस हमेशा अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्में देखना ही पसंद करती  है।

विष्णु धनराज शर्मा की फिल्म "कीप सेफ डिस्टेंस" शुक्रवार को सिद्धान्त मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, विष्णु शर्मा ने कहा, “जिस तरह के रिस्पांस और रिव्यू हमें मिल रहे है वह अमेजिंग है। यह फिल्म एक सही उदाहरण है कि आजकल कंटेंट वाली फिल्में चलती है और ऑडियंस हमेशा एक अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्म देखना ही पसंद करती  है। क्योंकि हमारी फिल्म नए स्टार कास्ट के साथ एक लो बजट फिल्म है लेकिन फिर भी हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, और लोगों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है।”

एक्शन थ्रिलर फिल्म "कीप सेफ डिस्टेंस" में नेताओं, उद्योगपतियों, पुलिस, प्रशासन और लोगों के निगेटिव और पॉजिटिव दोनों पहलुओं को दिखाया गया है। यह कहानी रिअल लाइफ की घटनाओं से प्रेरित हैं।

फिल्म में किरण कुमार, शाहबाज खान, मुस्ताक खान, आदि ईरानी, सागरिका नेहा, जय यादव और सभी लोग बहुत ही शानदार लग रहे है।

फिल्म और कैरेक्टर्स के बारे में बात करते हुए, विष्णु ने कहा “ऑडियंस ने सोनिया एटीएम के कैरेक्टर को अप्रिशिएट किया, इस कैरेक्टर को सागरिका नेहा ने प्ले किया है। उनका कैरेक्टर मल्टी लेयर्ड है, जिसमें कई शेड्स हैं। "कीप सेफ डिस्टेंस" के आइटम सॉन्ग "ट्विंकल ट्विंकल" को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

टेक्निकल और क्रिएटिव क्रू मेंबर को उनके काम के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मेरे सिनेमैटोग्राफर एस पप्पू ने भी काफी अच्छा काम किया है और वो अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुके है।

लक्ष्मण सिंह राजपूत फिल्म के को-प्रोड्यूसर है और सागर जोशी फिल्म के एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X