Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

आजकल लोगों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं है- सोहराब खंडेलवाल

Updated on Saturday, November 09, 2019 20:39 PM IST

एक्टर और फिल्ममेकर सोहराब खंडेलवाल, अपनी अपकमिंग फिल्म "क्यू सेरा सेरा" की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि आजकल, लोगों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं है और यही कारण है कि वह लोगों के रिलेशनशिप पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते थे।

 

सोहराब खंडेलवाल मुंबई में सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्यू सेरा सेरा' को प्रमोट करने के लिए मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

 

अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए, सोहराब ने कहा, "फिल्म का टाइटल 'क्यू सेरा सेरा' है और यह 90 मिनट की इंग्लिश लैग्वेज में एक इंडिपेंडेंट फिल्म है। यह बहुत ही रोमांचक फिल्म है। यह कहानी दुनिया के अलग-अलग जगहों के दो अजनबियों के मुंबई में उनके आखिरी दिन में एक दूसरे से मिलने के बारे में है। मैं अभी इस फिल्म के डिटेल्स में नहीं जाना चाहता। इस फिल्म को बनाने का आइडिया यह है कि आजकल जीवन इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि लोगों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं है। शायद ही हमारे पास कभी लोगों के साथ बैठने और एक-दूसरे को सुनने का समय है।”

 

सोहराब ने कहा, "हर किसी की लाइफ में कुछ ना कुछ हमेशा चलता रहता है, लेकिन हम अपने मन की बातों को किसी और के साथ शेयर नहीं करते हैं। तो यह कहानी इस बारे में है कि दो लोग एक-दूसरे की बातों को किस तरह सुनते हैं।"

 

"आज के समय में टेक्नोलोजी की वजह से हमारे परिवार और दोस्तों के पास समय नहीं है। मैंने देखा है कि कई लोग कैफे और सोशल इवेंट्स में एक दूसरे से मिलते हैं और अपना अधिकतर समय वो मोबाइल फोन पर ही बिताते है, और इसी वजह से वो अपने लोगों के साथ समय नहीं बिता पाते हैं। मैं यह जानने के लिए एक्साइटेड हूं कि जब मेरी फिल्म रिलीज होगी तो ऑडियंस का क्या रिएक्शन होगा और वो क्या फील करेंगे। मुझे यकीन है कि ऑडियंस को इस फिल्म में कुछ ऐसा मिलेगा जिसे वो अपनी लाइफ से रिलेट कर पाएंगे।"

 

सोहराब ने फिल्म की कहानी को लिखने के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे कहानियां सुनाना पसंद है। दूसरों को खुश देखकर मुझे भी खुशी महसूस होती है, शायद यह फिल्म कई चेहरों पर मुस्कान लाए और साथ ही लोगों के जीवन में पॉजिटिविटी भी लेकर आएं। मैंने बहुत छोटी ही ऐज में कहानियाँ लिखना शुरू किया था और ऐसा इसलिए था क्योंकि मेरे पिता ट्रांसफ़रेबल नौकरी में थे। वह इंडियन एयरफोर्स में थे, इसलिए हम बहुत ट्रवल करते थे। मैंने 16 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है। इसलिए उस समय मेरे बहुत सारे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन साथ ही बहुत सारे दोस्त बिछड़ भी रहे थे क्योंकि उस समय, दोस्तों के साथ संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था। उन्हें मेरे साथ रखने के लिए केवल कहानियाँ हुआ करती थीं। मैं बहुत सारी किताबें भी पढ़ रहा था, और फिल्में भी देख रहा था। मुझे लगता था कि मैं जैसे-जैसे बड़ा हो रहा हूं, मैं कहानियों की ताकत को भी समझ रहा था। मैंने 10 साल की उम्र में थिएटर करना शुरू कर दिया था और फिर कॉलेज में प्ले लिखना और डायरेक्ट करना शुरू कर दिया था। लेकिन मैं हमेशा से फिल्में करना चाहता था क्योंकि मैं अपनी कहानियों को अधिक से अधिक ऑडियंस तक पहुंचाना चाहता था। और आज मैं एक एक्टर और फिल्ममेकर हूं।”

 

इंग्लिश लैग्वेज में फिल्म बनाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आजकल, इंडिया के यूथ बहुत ट्रवलिंग कर रहे हैं। वे नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन और तरह तरह के फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों में बहुत अधिक कंटेंट देख रहे हैं, इसलिए उनकी मानसिकता पहले से अधिक विकसित हो गई , इसलिए, मुझे लगा कि वे इंग्लिश समझेंगे। इस कहानी में भी, जो फीमेल लीड है वह एक फॉरेनर है जो हिंदी नहीं बोल सकती है। इसलिए इंग्लिश में फिल्म बनाना मुझे सही लगा। मैंने इंग्लिश में बहुत सारी लिट्रेचर पढ़ी है और जब मैं फिल्म लिख रहा था तो यह  स्वाभाविक तौर से इंग्लिश में लिखना मुझे सही लगा। यह फिल्म ग्लोबल ऑडियंस के लिए है क्योंकि हम सभी समान भावनाओं से गुजर रहे हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां से हैं। इंग्लिश मदद करती है।"

 

सोहराब ने फिल्म का नाम "क्यू सेरा सेरा" रखने के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म का नाम फिल्म के सब्जेक्ट के साथ मिलता जुलता है। जिंदगी चल रही है, और हम नहीं जानते कि अगले मिनट क्या होगा, जो भी होगा, होगा। 'क्यू सेरा सेरा' टाइटल के एक सॉन्ग को डोरिस डे (अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर) ने गाया था। और हमारे पास फिल्म 'पुकार' में 'के सेरा सेरा' नाम का एक फेमस सॉन्ग भी था जिसे प्रभु देवा और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। यह टाइटल, जो कुछ भी होने जा रहा है उसके बारे में भी बात करता है, तो यह एक फेमस टाइटल है। इसलिए, मैंने सोचा कि यह मेरी फिल्म के लिए एकदम सही टाइटल है।”

 

‘क्यू सेरा सेरा’ की कहानी को सोहराब खंडेलवाल ने लिखा है, उन्होंने ने इसे डायरेक्ट भी किया है। जबकि समर प्रताप को-डायरेक्टर है। और इसे इमेजिन फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। 

 

इसमें सोहराब खंडेलवाल और नीरा सुआरेज़ भी मुख्य भूमिका में हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X