Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

पेनफुल प्राइड जैसी कहानी कहने के लिए मैंने मेरी अंतरात्मा की आवाज सुनी :मानसी

Updated on Wednesday, October 30, 2019 09:14 AM IST

हाल ही में फिल्म ‘पेनफुल प्राइड ‘ की घोषणा हुई थी, इस फिल्म में पल्लवी जोशी और ऋतुराज सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सौमित्र सिंह कर रहे हैं। फिल्म की निर्माता मानसी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।मानसी एक निर्माता के रूप में खूबसूरत कहानियों पर फिल्म बनाने में विश्वास रखती हैं।  

मानसी कहती हैं '' मैं हमेशा से ही फिल्में बनाना चाहती थीं। निर्माता के रूप में, मुझमें  अपने विषय को चुनने और उसे अपनी तरह से बनाने की शक्ति है। वहीं जब भविष्य में कोई नया मौका आएगा तो में सिनेमा के दूसरे पहलू पर काम करके उन्हें समझना चाहूंगी। लेकिन निर्माता के रूप से  फिल्म को एक दिशा देना मेरा प्यार है।    

पेनफुल प्राइड का निर्माण यंत्रा पिक्चर्स के बैनर के तले किया जा रहा है। मानसी अपने प्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए कहती हैं '' यंत्रा पिक्चर्स की शुरुआत होने से पहले में इसे ‘अलो एंटरटेनमेंट’ नाम की दूसरी कंपनी के साथ चला रही थी। इस दौरान मैंने 'बी फॉर बैलून' नाम की एक खूबसूरत सी शार्ट फिल्म का निर्माण किया। जिसके बाद मैंने कई जगह सह निर्माता बन कर काम किया। लेकिन इस बार मुझे एक नई शुरुआत करनी थी। मेरी फिल्म, मेरी कहानी, मेरी कंपनी, यंत्रा पिक्चर्स के साथ मेरा सफर अभी शुरू ही हुआ है मैं चाहती हूं की ये सफर बहुत खूबसूरत हो।          

फिल्म की निर्माता होने के साथ - साथ मानसी ने इस फिल्म की कहानी को चुना है, और उस पर खूब काम भी किया है। वहीं जब मानसी से पूछा गया कि उन्होंने अपने पहले प्रोडक्शन में इतने गंभीर विषय को क्यों चुना, तो वह कहती हैं, "यह सवाल अपने आप में चर्चा का एक अलग विषय हो सकता है लेकिन संक्षेप में यह बताने के लिए कि मैं यह कहूंगी कि यह एक दिन मेरे दिमाग में आया, यह ऐसा था जैसे मेरी अंतरात्मा ने मुझसे कहा- जाओ और यह कहानी सुनाओ, इस विषय पर बात करो और एक बातचीत शुरू करो, अब! मुझे यकीन था कि अगर मुझे एक कहानी के साथ एक निर्माता के रूप में वहाँ जाना है,  मैं इस विषय के बारे में अभी कुछ कह नहीं सकती, क्योंकि अगर इसके बारे में लोगों को अभी पता चल गया तो हमारी कहानी का संदेश अधूरा रह जाएगा।जिस वजह से हम इसे फिल्म बनने के बाद ही सबके सामने पेश करेंगे, उस वक़्त आप खुद समझ जाएंगे कि ये विषय मेरे दिल के इतने करीब क्यों था। “

टीम पेनफुल प्राइड की तैयारी  है कि वो इस फिल्म को बहुत जल्द कई फिल्म फेस्टिवल में भेजने वाले हैं। इसके साथ ही ये बहुत जल्द हमें इंटरनेट पर किसी डिजिटल प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X