Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अली असगर, हॉबी धालीवाल, हितेन तेजवानी, अनस खान की उपस्थिति में विक्रम संधू की 2 फिल्मों माही और सीज़र का भव्य मुहूर्त

Updated on Monday, October 14, 2019 14:40 PM IST

दिव्या फ़िल्म्स क्रिएटिव्स की प्रब सिमरन संधू और निर्देशक विक्रम संधू ने पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव में स्थित फ्यूचर स्टूडियो में अपनी दो फिल्मों "माही" और "सीज़र" का शानदार मुहूर्त किया। यहां कई मेहमान और मीडिया कर्मी मौजूद थे। इस मुहूर्त के मौके पर एक्टर गौतम रोड़े, अली असगर, हितेन तेजवानी, पारस बब्बर, फरहान खान, अक्षिता, आकांक्षा आर्या जैसे कलाकार और कई अहम मेहमान मौजूद थे। हंगरी के काउंसलेट जनरल मिस्टर फ्रैंक जरि और डिप्टी हेड ऑफ़ मिशन कौंसल हंगरी इमोला स्सबो इवेंट के मुख्य अतिथि थे। 

 

विक्रम संधू ने यहां बताया कि माही जहां एक रोमांटिक फ़िल्म है वहीं सीज़र एक हॉरर फ़िल्म है। विक्रम संधू और प्रब सिमरन संधू ने मीडिया को बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग हंगरी और इंडिया में होगी। फिल्म माही के एक रोमांटिक सीन की शूटिंग से इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म माही में कॉमेडियन अली असगर मामा के दिलचस्प रोल में होंगे। काफी समय बाद अली असगर इस मूवी के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं।

 

निर्देशक विक्रम संधू ने बताया कि जैसा कि फिल्म के टाइटल से एहसास हो रहा है माही एक रोमांटिक मूवी होगी। माही में पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़, पारस बब्बर, पंजाबी स्टार हॉबी धालीवाल और अली असगर दिखेंगे।

 

सीजर एक हॉरर जौनर का सिनेमा होगा। फिल्म सीजर में मशहूर टीवी एक्टर हितेन तेजवानी भी एक महत्वपूर्ण रोल में होंगे। वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वह इस फिल्म से अपने कमफर्ट ज़ोन से बाहर निकल रहे हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए हितेन तेजवानी ने कहा कि यह तीन दोस्तों की कहानी है जो हॉरर जौनर के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म सीजर में हितेन तेजवानी, अनस खान, फरहान खान नजर आयेंगे।

 

कपिल शर्मा के शो में नानी के किरदार से चर्चित रहे एक्टर अली असगर फिल्म 'माही' में मामा के रूप में दिखेंगे। उन्होंने फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर हंसते हुए कहा कि बहुत समय बाद मुझे स्क्रीन पर मर्द बनने का मौका मिला है, इसलिये इन दिनों इसकी प्रैक्टिस कर रहा हूंं।" आपको बता दें कि अली असगर अक्सर टीवी शोज में महिला का किरदार निभाते हैं। 'माही' अगले साल रिलीज होगी। गौतम रोड़े यहां पूरी टीम को मुबारकबाद देने आए थे। निशांत खान फिल्म के एक्शन मास्टर होंगे।

 

फिल्म के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान भी इस अवसर पर मौजूद थे, उन्होंने कहा कि फिल्म का गीत संगीत बहुत अच्छा है और वह अपने डांस डायरेक्शन से इसमें चार चांद लगाने की कोशिश करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X