Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

' ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000 ' का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च मुंबई में मीडिया की उपस्थिति में हुआ

Updated on Saturday, October 12, 2019 14:46 PM IST

प्रियांशु चटर्जी की आगामी फिल्म 'ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000' का ट्रेलर और म्यूजिक बड़ी धूम धाम से मुंबई की मीडिया के बीच रिलीज़ हुआ. 

 

प्रियांशु का कहना है कि अपकमिंग एक्शन- कॉप ड्रामा फिल्म यह मैसेज देती है की, हमेशा सच्चाई की जीत होती है।

 

प्रियांशु चटर्जी बुधवार को मुंबई में "ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस बैच 2000" के ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

महत्वपूर्ण सोशियल इशू, पॉलिटिकल और पुलिस डिपार्टमेंट की हालिया स्थित की तरह ही फिल्म में आईपीएस ऑफिसर अर्जुन सिंह का जीवन भी कुछ इससे मिलता जुलता है। जो एक अच्छा पुलिस होने के साथ ही एक अच्छा सिटिजन भी है।

 

प्रियांशु चटर्जी फिल्म में एक आईपीएस ऑफिसर अर्जुन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए, प्रियांशु ने कहा, “फिल्म में मेरा कैरेक्टर बहुत ही सेंसिटिव है और इसके साथ ही ईमानदार और साहसी भी है। फिल्म की कहानी इस पर आधारित है, कि वह किस तरह एक परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपने सिस्टम से लड़ता है।”

 

जब प्रियांशु से पूछा गया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ऑडियंस को क्या मैसेज देती है, तो उन्होंने कहा, “इस फिल्म से हम जो मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं वह यह है कि बेईमानी सच्चाई के खिलाफ नहीं जीत सकती। सच्चाई हमेशा जीतती है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सिचुएशन क्या है और फिल्म में मेरा कैरेक्टर यही करने की कोशिश कर रहा है।"

 

जब प्रियांशु से पूछा गया कि उनकी अपकमिंग फिल्म पिछली कॉप फिल्मों से कितनी अलग है, तो उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी बहुत ही नेचुरल है। मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। पूरी टीम के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। यह पहली बार है जब मैं एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहा हूं, इसलिए इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक नया और बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा।”

 

फिल्म में गोविंद नामदेव और विजय राज के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, प्रियांशु ने कहा, "उन सभी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार रहा, क्योंकि वे सब सीनियर और कोऑपरेटिव एक्टर्स हैं और वे बहुत मज़ेदार हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने बहुत इंज्वाय किया।”

 

राइटर और डायरेक्टर अरशद सिद्दीकी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, प्रियांशु ने कहा, “वह बहुत ही प्यारे और एक अच्छे राइटर और डायरेक्टर हैं। एक राइटज के रूप में वह जो कुछ भी करते है, वह उसे एक डायरेक्टर के रूप में ऑनस्क्रीन पर दिखाने की क्षमता रखते है, यही फिल्म बनाने के लिए उनका सबसे स्ट्रांग प्वाइंट है।"

 

प्रियांशु ने फिल्म के म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म का म्यूजिक काफी अच्छा और प्यारा है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस फिल्म और म्यूजिक दोनों को अप्रिसिएट करेंगे।”

 

एक्टर गोविंद नामदेव भी इस फिल्म में है और फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि मैं फिल्म में एक करप्ट पॉलीटीशियन्स का किरदार निभा रहा हूं और मेरे लिए ये ग्रे शेड किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग था। लेकिन राइटर और डायरेक्टर अरशद सिद्दीकी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस अमेजिंग था, वह हमारी फिल्म की कहानी के बारे में बहुत क्लीयर थे।

 

"ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000" में प्रियांशु चटर्जी, राय लक्ष्मी, विजय राज, गोविंद नामदेव और दीपराज राणा मुख्य भूमिका में हैं।

 

फिल्म की कहानी को अरशद सिद्दीकी ने लिखा है और डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

 

Trailer Link  : OFFICER ARJUN SINGH IPS Batch 2000

 

https://youtu.be/2nOuE1JnTug

 

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X