Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अयूब खान ने की इंडियन फिएस्टा की घोषणा, राहुल रॉय, रवि किशन, करण मेहरा , मार्क रॉबिंसन समेत कई सितारों ने दिया साथ

Updated on Thursday, October 03, 2019 12:42 PM IST

इंडियन फिएस्टा के संस्थापक और सी.ई.ओ अयूब खान के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा दिन रहा। अयूब ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इंडियन फिएस्टा का उद्धघाटन किया इस दौरान मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था।  

 

इंडियन फिएस्टा की इस लॉन्च पार्टी को और भी शानदार बनाया बॉलीवुड और फैशन के कई बड़े सितारों ने, जो यहां अयूब को बधाई देने पहुंचे थे। इस लिस्ट में पहला नाम राहुल रॉय का है जिन्होंने अयूब की इस पार्टी में अपनी फिल्म आशिकी के गानों की एक बार फिर यादें ताजा कराई। वहीं इस पार्टी को और भी खास बनाने के लिए यहां अदिति गौतम, वरुण वर्मा, गायक तोचि रैना, फिल्म वन डे में नजर आईं एक्ट्रेस अनुस्मृति सरकार, टीवी एक्टर करण मेहरा, मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड तनिष्क शर्मा, सांड की आंख से चर्चा में आए रौनक भिंडर , मार्क रॉबिन्सन, रवि किशन समेत और कई सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की।  

 

इवेंट के दौरान अयूब बहुत ही खुश नजर आए उन्होंने कहा ''आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका मुझे कई दिनों से इंतजार था। वाकई ये मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं। आज इंडस्ट्री से मेरे सारे दोस्त यहां मेरे लिए आए हुए हैं मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है। मुझे इंडियन फिएस्टा पर बहुत गर्व है जो एक टैलेंट सेंटर है जिसके लिए टैलेंट हंट शो होना चाहिए ! ये टैलेंट हंट है जिसमें हम रैप, संगीत, बैंड, मॉडल और संगीतकारों को लक्षित कर उन्हें एक मंच दें। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक टैलेंट हंट नहीं है, लेकिन यह योग्य लोगों के करियर की शुरुआत करेगा। ”

 

अयूब ने आगे बताया ''इस दौरान हम देशभर से लोगों के टैलेंट को सामने लाने की कोशिश करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि हम मॉडलिंग से लेकर संगीत बनाने वाले लोगों को ऐसा मंच दे जो पहले किसी न किया हो। हम देश के 80 शहरों में जाकर लोगों को चुनेंगे और उन्हें यहां अपनी इंडस्ट्री में मौका देंगे।   

 

*इंडियन फिएस्टा के बारे में* 

 

इंडियन फिएस्टा एक अगल मंच है जहां देश भर के 80 शहरों से मॉडल, रैपर, संगीतकारों को चुना जाएगा और इसे जितने वाले को सम्मानित किया जायेगा। इसमें इंडियन सुपर मॉडल, मिस सुपरमॉडल, इंडियन सुपरमॉडल , इंडियन सुपर बैंड, इंडियन रैपस्टार, इंडियन सुपर म्यूजिशन को चुना जाएगा।  

 

इस शो के प्रक्रिया के दौरान इंडियन फिएस्टा की टीम 7 से 8 करोड़ लोगों के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। 16 शहरों में इंडियन फिएस्टा का टैलेंट हंट होगा उस दौरान इंडियन फिएस्टा की टीम करीब 4 से 5 लाख लोगों के बीच जाएगी। इस शो में किसी भी आर्टिस्ट को कोई फीस नहीं देनी होगी। शो के दौरान 80 अलग शहरों में ऑडिशन कराए जाएंगे जिसमें 2 लाख लोग हिस्सा लेंगे।  

 

इंडियन फिएस्टा का सेमीफाइनल मुंबई में होगा जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सिलेब्रिटी जज विनर का नाम घोषित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X