Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

थिएटर एंड सिनेमा, दोनों में क्राफ्ट की जरूरत होती है- निशांक वर्मा

Updated on Thursday, September 12, 2019 12:12 PM IST

टीवीसी, शॉर्ट फिल्मों, नाटकों और फीचर फिल्मों में परफॉर्म करने के बाद, एक्टर निशांक वर्मा का कहना है कि "थिएटर एक्टर" और "फिल्म एक्टर" दोनों को क्राफ्ट की जरूरत होती है।

 

अभिनेता निशांक वर्मा, को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में देखा गया था। निशांक थिएटर की पृष्ठभूमि से हैं। हालांकि उन्हें रिअल नेम और फेम कमर्शियल सिनेमा से मिला। निशांक का मानना है कि टूल्स और क्राफ्ट फिल्मों और थिएटर में परफॉर्म करने के लिए बहुत इंपॉर्टेंट हैं।

 

थिएटर और सिनेमा के बारे में बात करते हुए, निशांक ने कहा, "थियेटर और सिनेमा में ज्यादा फर्क नहीं होता है। दोनों में ही आपको परफॉर्म करना पड़ता है, जिसके लिए आपकी तैयारी पक्की होनी चाहिए। एक अच्छी और रिअल परफॉरमेंस दोनों ही मीडियम की मांग है। और अगर आपकी तैयारी पूरी है, आपकी क्राफ्ट आपके पकड़ में है, तो वह आपके काम में दिखाई देगी और अप्रिशिएट भी की जाएगी। नाटकों में अक्सर प्रतिक्रिया तुरंत मिल जाती है, जबकि सिनेमा में दांव ज्यादा बड़ा लगा होता है, और कभी कभी उसकी प्रतिक्रिया काफी निराशाजनक भी हो सकती है।" 

 

"मैं एक परफॉमर हूं, अपने किरदार को पूरी सच्चाई से पर्दे पर या स्टेज पर उतारना ही अपना काम समझता हूं। थिएटर ने मुझे एक बहुत अच्छा आधार दिया है, और इस क्राफ्ट को समझने में काफी मदद भी मिली है। करीब एक दशक से मैं मुंबई और दिल्ली के स्टेज पर सक्रिय  रहा हूं।" 

 

निशांक टीवी विज्ञापनों की दुनिया में एक बहोत ही जाना माना चेहरा है. सभी बड़े ब्रांड्स के लिए, बड़े बड़े आर्टिस्ट्स के साह उन्होंने काम किया है. 

 

निशांक का मानना है की क्रिएटिव लोगों को हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना बहुत जरूरी है, ऐसे ही आप आगे बढ़ते हैं। "मेरे लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना, पढ़ना, अपने स्किल और क्राफ्ट को बार बार प्रैक्टिस करना, या फिर कुछ नया सीखना बहुत जरूरी है। मैने स्टेज नाटक और नुक्कड़ नाटक भी किया है, फिल्में और शॉर्ट फिल्में भी की है, टीवीसी, वीडियोज, वेब सीरीज, म्युजिक, टीवी एपिसोड भी किया है। मैं खुद एक कहानीकार हूं। कहानी को लिखना और डायरेक्ट करना भी पसंद करता हूं। कलाकार होने के नाते, हमेशा खुद को किसी क्रिएटिव काम में व्यस्त रखना बहुत जरूरी समझता हूँ।"

 

इन दिनों निशांक अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 375' में व्यस्त है। फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी इंडियन पेनल कोड के सेक्शन 375 पर फोकस करती है।

 

इस फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा और राहुल भट मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X