Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

एक्टर राजवीर सिंह अब "काशी टू कश्मीर" का सफर करेंगे

Updated on Monday, August 26, 2019 14:31 PM IST

बॉलीवुड मूवीज में इन दिनों स्टार्स से ज़्यादा कंटेंट देखा जा रहा है। नई और अच्छी कहानियों में नए एक्टर्स भी अपनी गजब की अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। कंटेंट को ही किंग मानने वाले एक न्यू कमर एक्टर राजवीर सिंह आज एक उभरते हुए कलाकार हैं जो ना केवल कुछ बॉलीवुड फिल्में बतौर लीड कर रहे हैं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं।

 

ओमपुरी के अभिनय से सजी फिल्म 'गाँधीगीरी' से सुर्ख़ियों में रहे निर्देशक सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी कंट्रोवर्शियल फिल्म "राम की जन्मभूमि"से राजवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। फिल्म में उन्हें मनोज जोशी और गोविन्द नामदेव जैसे एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। वह इस फिल्म में बेहद महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आए. सच्ची घटना से प्रेरित इस रियलिस्टिक फिल्म के जरिए राजवीर सिंह ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और अब इसी फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म काशी टू कश्मीर में वह लीड रोल प्ले कर रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि यह सही समय है ऐसी फिल्मो के प्रदर्शन का.

 

पंजाब के एक मध्यम वर्गीय परिवार से सम्बन्ध रखने वाले राजवीर सिंह किस्मत पे बेहद यकीन रखते हैं। एक्टर बनने का जुनून उन्हें दिल्ली और फिर मायानगरी मुंबई खींच लाया। पंजाबी एलबम से शुरुआत करने वाले राजवीर सिंह ने कई रीजनल फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया तब सनोज मिश्रा ने उन्हें राम की जन्मभूमि औफर की.

 

 फिल्म काशी टू कश्मीर में भी राजवीर सिंह एक बेहद चैलेंज भरी भूमिका निभाने जा रहे हैं। साथ ही रेप जैसे मुद्दे पर एक शॉर्ट फिल्म में भी वह दिखाई देंगे जिसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा। इस शोर्ट फिल्म का नाम है "द परफेक्ट स्माइल" जिसे बंदिता बोरहा ने डायरेक्ट किया है।

 

राजवीर सिंह डिजिटल प्लेटफॉर्म को ही वर्तमान और भविष्य मानते हैं "देखिये आज डिजिटल का ही जमाना है. लोग अपने मोबाईल पर ही सारा कंटेंट देखना चाहते हैं. बेशक फिल्मो का अपना ही एक औरा होता है और हर कोई मूवीज करना चाहता है मगर वेब सीरिज और शोर्ट मूवीज भी आज कामयाबी से चल रही हैं और दर्शकों को भलीभांति लुभा रही हैं. मैं दोनों प्लेटफोर्म पर काम करने के लिए तैयार हूँ और कर भी रहा हूं."

 

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और रणबीर कपूर की एक्टिंग से बेहद प्रभावित राजवीर सिंह संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी और अनुराग कश्यप जैसे फिल्म मेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X