अभिनेत्री अर्चना गुप्ता, साउथ फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। वह अपनी वेब सीरीज 'पॉइज़न' में अपने कठिन व शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की पसंदीदा बन गयी हैं।
अभिनेत्री अर्चना की आगामी वेब सीरीज "पॉइज़न" एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें तनुज विरवानी, फ्रेडी दारूवाला, अरबाज़ खान, रिया सेन और अन्य लोग भी हैं। वेब सीरीज की शूटिंग मुंबई और गोवा में की गई है।
वेब-सीरीज़ और किरदारों के बारे में बात करते हुए, अर्चना ने कहा, “पॉइज़न एक मनोरंजक वेब-सीरीज़ है, जिसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। मेरा मतलब है कि इस वेब सीरीज में दर्शकों को प्यार, लालच और बदला, जैसे सारे पहलू देखने को मिलेगे "।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा , "मेघा का किरदार निभाना मेरे लिए काफी दिलचस्प था। इस वेब सीरीज में मैं, मेघा यानी की फ्रेडी दारूवाला की पत्नी का किरदार निभा रही हूं। और यह किरदार मेरे लिए काफी दिलचस्प रहा, साथ ही काम करने का एक शानदार माहौल था। गोवा में शूट होने से काम ज्यादा मजेदार लग रहा था और हमें पता ही नहीं चला कि शूटिंग कब खत्म हो गयी"।
अर्चना माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन है और बताती है, "मैंने बॉलीवुड में कदम रखा क्योंकि मैं माधुरी दीक्षित के अभिनय और उनकी सुंदरता की बहुत बड़ी प्रसंशक थी और तभी मैंने तय किया कि मैं क्या करना चाहती हूँ।"
अर्चना को हाल ही में आदिल हुसैन के साथ शॉर्ट फिल्म 'मी टू' और 'एक बेतुके आदमी की अफरा रातें' में देखा गया था।