Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

एक स्थापित और सनसनी खेज प्रतिभा - अमिका शैल

Updated on Tuesday, April 16, 2019 11:12 AM IST

अमिका शैल, इस नाम को एक परिचय की आवश्यकता नहीं है, इनका करियर ग्राफ बहुत ही शानदार और इम्प्रेसिव  हैं, इन्होने गायन, अभिनय,रियल्टी शो, विज्ञापन फिल्में, धारावाहिक और फिल्में करके अपने आप को फिल्म इंडस्ट्री में टॉप पोजीशन पर पहुँचाया हैं!

 

अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, अमिका शैल ने कहा, “मेरी यात्रा तब शुरू हुई जब मैं छोटी थी। मैं बंगाल से हूँ, इसलिए संगीत मेरे जीवन का एक अहम् हिस्सा रहा है; जब मैं छोटी बच्ची थी, तब मैंने संगीत सीखना शुरू किया। संगीत या अभिनय में करियर बनाने की मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी, मैं तो सिर्फ कला सीखना चाहती थी”

 

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अमिका ने बताया “ग्रेजुएशन कम्पलीट करके मैं मुंबई आ गई! यहाँ आकर मैंने बहुत मेहनत की, मैंने हर दरवाजे पर दस्तक देने का काम शुरू किया, बहुत सारे ऑडिशन दिए, बहुत लोगो से मिली, मुझे कुछ अच्छे प्रोएज्क्ट्स भी मिले। मैंने एक फिल्मी गीत गाया और कुछ अन्य चीजें भी कीं। आज मैं भारत में टॉप दस यू-ट्यूबर में से एक हूं, मेरा चैनल टॉप पर है। मैंने रियलिटी शो किये है, जैसे सा रे गा मा पा, इंडियन आइडल, अमूल स्टार वौइस् ऑफ़ इंडिया।  

 

अमिका शैल का मानना है कि समय के साथ उनका करियर बहुत ऑर्गनेकली विकसित हुआ है। सिंगिंग और डिजिटल स्पेस में नाम कमाने के बाद, उन्होंने अभिनय की तरफ अपना रूख किया।

 

अमिका बोली, “गायन और यूट्यूब करने के बाद, मैंने सोचा कि अगला कदम अभिनय होना चाहिए, और मैं हमेशा से स्टिंग में अपना हाथ आजमाना चाहती थी, इसलिए मैंने टेलीविजन धारावाहिकों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया, मैं पूरी टेलीविजन दुनिया से रूबरू हुई। मैंने कलर्स चैनल के लिए  उड़ान धारावाहिक में एक भूमिका निभाई। उड़ान में एक प्रमुख भूमिका के ज़रिये मुझे एक अच्छा और मजबूत किरदार मिला, इसने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया”

 

उड़ान सीरियल के बाद, अमिका ने स्टार प्लस के धारावाहिक दिव्य-दृष्टि में एक बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "उड़ान के बाद, मुझे  दिव्य-दृष्टि  धारावाहिक में एक बड़ा ब्रेक मिला, जो स्टार प्लस चैनल पर अच्छा चल रहा हैं। एक बार फिर मुझे सबसे दिलचस्प रोल मिला; मेरा किरदार काफी चुलबुली, ग्लैमरस और एक आधुनिक लड़की का है.

 

हर एक्टर का सपना होता हैं, स्टार प्लस, ज़ी टीवी और कलर्स जैसे चैनल्स के साथ काम करना, इसलिए मुझे लगता है कि मैं वह भाग्यशाली हूं, जिसे स्टार प्लस के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे अपना दूसरा शो स्टार प्लस के साथ मिला और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे हर दूसरे चैनल के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मुझे स्टार प्लस के साथ काम करना पसंद हैं, लेकिन मैं दूसरों के साथ भी काम करना चाहती हूँ”

 

बहुआयामी व्यक्तित्व वाली अमिका शैल ने यह भी कहा कि वह अपने पैशन को फॉलो करती हैं, सिंगिंग और एक्टिंग दोनों ही उनके पैशन हैं.

 

जब उनसे अभिनय और गायन के बीच चयन करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, "यह एक कठिन सवाल है, गायन या अभिनय।.... मैं वास्तव में किसी एक को नहीं चुन सकती, लेकिन मैं स्वीकार करती हूं कि मैं गायन में अपना नाम बनाने के लिए यहां आई थी। मैं सिंगिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी! गायन के माध्यम से मुझे अभिनय की राह मिली, दोनों चीजें मेरे करियर का हिस्सा हैं और मेरा हिस्सा हैं। गायन और अभिनय दोनों ही मेरे जुनून है”

 

अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए अमिका बोली, “इस वक्त तो मेरी पूरी प्लेट भरी हुई हैं! मैं सिंगिंग, एक्टिंग, और अपना यू-टियूब चैनल चला रही हूँ, मैं एड-फ़िल्में कर रही हूँ, मुझे वेब-सीरीज़ और फ़िल्मों के प्रस्ताव मिलते ही रहते हैं, तो मेरे पास ऑफर्स की कमी नहीं हैं, बस इन सभी कामो के लिए वक्त की कमी हैं, अगर वास्तव में कुछ दिलचस्प और अच्छा मेरे पास आएगा तो मैं अपने फेंस को सबसे पहले बताउंगी”

 

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X