Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

मैं पैरेलल और कमर्शियल सिनेमा दोनों के लिए तैयार हूं - अलफीया शेख

Updated on Thursday, April 11, 2019 11:08 AM IST

यंग और टैलेंटेड परफॉर्मर अलफीया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह की फिल्मों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, उनका कहना है कि वह अब पैरेलल और कमर्शियल सिनेमा के लिए भी तैयार हैं।  अलफीया ने मुंबई में फैशन इवेंट के मौके पर मीडिया के साथ बातचीत की।  अलफीया शेख ने राकेश परमार की फिल्म जिहाद (२०१७) से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सभी से आलोचनात्मक और व्यावसायिक प्रशंसा हासिल हुई।

अपने भविष्य की परियोजना के बारे में बात करते हुए, अलफीया ने कहा, “मैं पैरेलल सिनेमा और व्यावसायिक बॉलीवुड फिल्मे दोनों के लिए तैयार हूं। मेरे लिए स्क्रिप्ट ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं उन भूमिकाओं को चुनना चाहती हूं जो मेरे अभिनय क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करने मेें सक्षम हो और कार्य भी चुनौतीपूर्ण हो। अन्यथा कोई भी पूरी तरह से अपनी क्षमता को समझ नहीं सकता है। मैं अपने हर किरदार को बेहतरीन तरीके से और पूरे प्रयास के साथ करना चाहती हूं।”

अपनी पहली फिल्म 'जिहाद' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक नयी अभिनेत्री के रूप में मेरे लिए यह एक कठिन और चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। मैं एक ग्लैम डॉल नहीं बनना चाहती, इसलिए जब मुझे 'जिहाद' मिली , तो मैंने केवल इसकी कहानी को पसंद नहीं किया बल्कि फिल्म में मेरी भूमिका भी काफी बेहतर थी। इसके अलावा, यह फिल्म एक शानदार संदेश भी देती है, इसलिए मैंने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।"

"लोग क्वांटिटी के बजाय कहानी और इसके गुणवत्ता से प्यार करते हैं। सिनेमा बदल रहा है और सभी को इसके साथ चलने की जरूरत है, और  एक बार के लिए ही सही लेकिन मैं अपने खेल में हमेशा आगे रहना चाहती हूं।"

अलफीया अभिनेत्री रेखा को अपने रोल मॉडल के रूप में देखती है। उन्होंने कहा, “रेखा जी एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं। मुझे प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, विद्या बालन और राधिका आप्टे भी पसंद हैं हालाँकि, अलफीया ने सिर्फ एक ही फिल्म की है, लेकिन उनकी  होड़ उनके समकालीनों से बड़ी है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं, जैसे कि माल्टा इंटरनेशनल, मेवरिक मूवी लॉस एंजिल्स, सिनेमा लंदन, बेयरबोंस यूएसए फिल्म फेस्टिवल, एनआरआई अचीवर्स अवार्ड, नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कमीशन, इंडिया यूनिटी एक्सीलेंसी अवार्ड्स और नेशनल विपणन उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार "यंग अचीवर ऑफ़ द ईयर"। 

अलफीया ने प्रतिष्ठित कल्ट क्रिटिक फिल्म फेस्टिवल 2018 में जीन ल्यूक गोडार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। फिल्म अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह सर्किट में कई पुरस्कार भी जीतती रही है और आधिकारिक तौर पर 71 वें अंतर्राष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव 2018 में स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X