Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

हमेशा वास्तविक फिल्में करने की कोशिश करता हूं, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं - अज़मत ख्वाजा

Updated on Friday, April 05, 2019 11:27 AM IST

 अभिनेता अज़मत ख्वाजा जिन्होंने ऑक्सीजन,  पेंडिंग लव, साइड ए साइड बी, जैसी फिल्मों में अभिनय किया है, उनका कहना है कि उन्होंने  हमेशा वास्तविक  फिल्मों में काम करने की कोशिश की है जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित हो।

 अज़मत ख्वाजा ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की “मैंने  'ऑक्सीजन’ नामक एक फिल्म की है जो पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित है और उसके बाद मैनें एक फिल्म 'फुटबॉल’ की, जो कहानी थी एक फुटबॉलर की। मैं हमेशा ही रियालिस्टिक फिल्में करना ही पसंद करता हूं जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती है। मुझे शोएब निकश शाह जैसे दर्शकों से बहुत प्रोत्साहन मिला है।”

 अपने फ़िल्मी करियर के बारे में बात करते हुए, अज़मत ने कहा, “मैंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2016 में राहत काज़मी सर के साथ  'साइड ए साइड बी’ नामक फ़िल्म से की थी और उस फ़िल्म से मुझे लगने लगा था कि मैं एक्टिंग में कुछ कर सकता हूँ। उसके बाद, मैंने 2017 में, 'पेंडिंग लव’ नामक एक और फिल्म की। मैंने उस फिल्म में समानांतर लीड में भूमिका निभाई। यह बाइसेक्शुअलिटी पर आधारित थी, इसलिए इसे रिलीज़ करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ”

 उन्होंने कहा, "मैंने 'माई एंजल माई टीचर' नामक एक फिल्म की थी, जिसे शोएब निकश शाह द्वारा निर्देशित किया गया था और यह हमारे देश की शिक्षा प्रणाली पर आधारित थी।  उस फिल्म में, मैंने एक ड्राइवर की भूमिका निभाई थी जो शिक्षित व्यक्ति होने के बावजूद अपने परिवार का समर्थन करने के लिए एक ड्राइवर की नौकरी करता है । ‘माई एंजेल माई टीचर’ को शेमारू द्वारा अधिग्रहित किया गया है, क्योंकि उन्हें यह बहुत पसंद आया है और अब, यह शेमारू के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगा।

 अपनी पृष्ठभूमि के बारे में बात करते हुए, अज़मत ने कहा, “मैं जम्मू और कश्मीर के  जिला  पुंछ रहने वाला हूँ। मैं हमेशा बचपन से ही क्रिएटिव फील्ड में कुछ करना चाहता था, इसलिए मैंने एक्टिंग करना शुरू कर दिया। मैं पुंछ जिले के साथ साथ तहसील मंडी से अभिनय में करियर शुरू करने वाला पहला व्यक्ति हूं। उस जगह से फिल्म जगत में कदम रखना वास्तव में काफी मुश्किल था क्योंकि वहाँ कोई भी कैरियर के रूप में अभिनय करने के बारे में नहीं सोचता है। ”

 डिजिटल प्लेटफॉर्म के आगे बढ़ने से उद्योग में अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को काफी मदद मिली है, इस बारे में बात करते हुए, अज़मत ने कहा, “अब, अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के लिए नेटफ़्लिक्स और हॉटस्टार जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाना आसान हो गया है और यही कारण है, कि इस उद्योग में काम पाना भी आसान हो गया है जो कि पहले नहीं था। ”

 अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, अज़मत ने कहा, "मैं एक फिल्म कर रहा हूं जिसका नाम 'एंटीना' है जिसे हम लद्दाख में शूट करेंगे। 

 

‘माई एंजल माई टीचर' की निर्माता साक्षी सेठ फिल्म का निर्माण कर रही है। यह शोएब निकश शाह द्वारा निर्देशित है। ”

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X